25 अगस्त, 2026

WhatsApp पर आपकी चैट सिर्फ़ आपके और उन लोगों के बीच रहती है, जिनसे आप बात कर रहे हैं. इसलिए, हमने डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फ़ीचर बनाया है और इसी वजह से हम आपके अकाउंट को सुरक्षित और आपके कंट्रोल में रखने के लिए लगातार नए तरीके जोड़ रहे हैं. यहाँ ऐसे कुछ फ़ीचर्स के बारे में बताया गया है, जिन पर हम काम कर रहे हैं.
1 बिलियन से ज़्यादा लोग अब पास-की का इस्तेमाल कर रहे हैं: पास-की के ज़रिए आप अपने फ़िंगरप्रिंट, फ़ेस ID या स्क्रीन लॉक कोड से WhatsApp में फिर से लॉग इन कर सकते हैं. यह सबसे तेज़ और सबसे सुरक्षित तरीका है, जिससे बिना किसी कोड या पिन के यह वेरिफ़ाई किया जा सकता है कि यह वाकई आप ही हैं. एक अरब से ज़्यादा लोग पहले ही इसे सेट कर चुके हैं और अगर आप Android और iOS डिवाइस दोनों का उपयोग करते हैं, तो अब आप अपने अकाउंट में एक से ज़्यादा पास-की जोड़ सकते हैं. इसका इस्तेमाल शुरू करने के लिए, 'सेटिंग्स' > 'अकाउंट' > 'पास-की' पर जाएँ.
टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन और भी मज़बूत हो रहा है: टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन सुरक्षा का एक अतिरिक्त तरीका है, जो आपके अकाउंट को किसी व्यक्ति द्वारा एक्सेस किए जाने से रोकता है, भले ही उस व्यक्ति के पास आपका वन-टाइम पासकोड हो. अब तक इसका पिन 6 अंकों का था, लेकिन अब हमने इसे अपग्रेड करके पूरा पासवर्ड बना दिया है: इसमें ज़्यादा कैरेक्टर हैं, अल्फ़ान्यूमेरिक (अक्षरों और अंकों का मिला-जुला रूप) है और इसमें स्पेशल ch@racter भी हैं, जिससे इसका अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है. अगर आप "123456" का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह पासवर्ड अपग्रेड करने का समय आ गया है.
कॉल स्वीकार करने से पहले ज़्यादा जानकारी: अगर आपको किसी ऐसे व्यक्ति की कॉल आती है जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है, तो ज़्यादा जानकारी होने से आपको यह तय करने में मदद मिल सकती है कि आपको कॉल स्वीकार करनी है या नहीं. Android पर, अब आपको कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल न होने वाले कॉलर के बारे में ज़्यादा जानकारी दिखेगी, जैसे कि वह नंबर किसी अन्य देश का है या नहीं और क्या आप दोनों एक ही ग्रुप में शामिल हैं. स्कैमर्स जल्दबाज़ी करने के लिए कहते हैं – अब आप जवाब देने से पहले, थोड़ी और जानकारी ले सकते हैं.