कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

ब्राज़ील के लोगों और छोटे बिज़नेस के लिए, पेश है WhatsApp का पेमेंट फ़ीचर

हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज से हम ब्राज़ील के WhatsApp यूज़र्स के लिए डिजिटल तरीके से पेमेंट करने की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं. लोग अब चैट विंडो से बाहर जाए बिना सुरक्षित तरीके से पैसे भेज सकेंगे और लोकल बिज़नेस से खरीदारी कर सकेंगे.

ब्राज़ील में 10 मिलियन से भी ज़्यादा छोटे और माइक्रो बिज़नेस हैं, जो यहाँ की कम्युनिटी का आधार हैं. ऐसे में, यहाँ बिज़नेस को ज़ैप (WhatsApp मैसेज का ब्राज़ील में प्रचलित नाम) भेजकर पूछताछ करना बहुत ही आम हो गया है. अब ग्राहक किसी स्टोर के कैटेलॉग को देखने के साथ-साथ प्रोडक्ट्स के लिए पेमेंट भी कर सकेंगे. पेमेंट की प्रोसेस को आसान बनाने से शायद और ज़्यादा बिज़नेस डिजिटल पेमेंट को स्वीकार करने लगेंगे, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुल जाएँगे.

साथ ही, हम आपके लिए अपने करीबियों को पैसे भेजना, मैसेज भेजने जितना आसान बनाने जा रहे हैं. जब लोग एक-दूसरे से दूर हों, तो ऐसे समय में इससे अच्छा फ़ीचर और कोई हो ही नहीं सकता. चूँकि WhatsApp पर पेमेंट्स Facebook Pay के ज़रिए होते हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि आगे चलकर लोग और बिज़नेस एक ही कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल Facebook के सभी ऐप्स पर कर सकें.

हमने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए पेमेंट फ़ीचर को तैयार किया है. लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए हमने इसके ज़रिए पेमेंट करते समय छह अंकों का पिन डालना या फ़िंगरप्रिंट स्कैन करना ज़रूरी बना दिया है. फ़िलहाल, इस फ़ीचर में Banco do Brasil, Nubank और Sicredi बैंक के Visa और Mastercard नेटवर्क वाले डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल किया जा सकता है - और हम ब्राज़ील के सबसे बड़े पेमेंट प्रोसेसर Cielo के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हमने यह मॉडल इस तरह से बनाया है कि भविष्य में और भी पेमेंट पार्टनर इससे जुड़ सकें.

WhatsApp से पैसे भेजना या खरीदारी करना पूरी तरह से फ़्री है. बिज़नेस को ग्राहकों से पेमेंट लेने के लिए उसी तरह से प्रोसेसिंग फ़ीस देनी होगी, जिस तरह से वे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट लेने के लिए देते हैं.

ब्राज़ील के यूज़र्स के लिए WhatsApp पर पेमेंट करने की सुविधा आज से ही शुरू होने जा रही है और हमें उम्मीद है कि यह सुविधा आगे चलकर सभी लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी.

15 जून, 2020

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप