डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

गायब होने वाले मैसेजेस की सेटिंग को डिफ़ॉल्ट बनाने और इसके लिए अलग-अलग अवधि चुनने की सुविधा के साथ पाएँ ज़्यादा कंट्रोल और प्राइवेसी

हमारा मिशन दुनियाभर में लोगों को एक दूसरे से प्राइवेटली कनेक्ट करना है. आज कल ज़्यादातर बातें आमने-सामने होने के बजाय डिजिटली होने लगी हैं, लेकिन किसी के साथ बैठकर बातें करने में एक अलग सुकून मिलता है. जब आपको पता होता है कि आपकी बातचीत रिकॉर्ड नहीं की जा रही है और उसे कहीं भी हमेशा के लिए स्टोर नहीं किया जाएगा, तो आप ईमानदारी से और खुलकर अपनी बात कह पाते हैं.

WhatsApp में मैसेजेस कब तक रहें, यह फ़ैसला आपका होना चाहिए. जब भी यूज़र्स किसी को मैसेज भेजते हैं या प्राप्त करते हैं, तो उन मैसेजेस की डिजिटल कॉपी बन जाती है. और हमें इस बात का आभास (रिअलाइज़ेशन) भी नहीं होता. इसलिए हम पिछले साल आपके लिए डिसअपीयरिंग मैसेज (गायब होने वाले मैसेज) फ़ीचर लेकर आए थे और साथ ही हमने व्यू वन्स (एक बार देखें) फ़ीचर भी बनाया था जिससे आपके फ़ोटोज़ और वीडियोज़ एक बार देखने के बाद तुरंत बाद गायब हो जाते हैं.

आज से हम अपने यूज़र्स को अपने मैसेजेस पर कंट्रोल पाने के और भी ऑप्शंस दे रहे हैं. मैसेजेस कितने समय तक WhatsApp में रहें इसका फ़ैसला यूज़र्स इन फ़ीचर्स 'डिफ़ॉल्ट डिसअपीयरिंग मैसेजेस और मल्टिपल ड्यूरेशंस' की मदद से खुद कर सकते हैं.

अब से WhatsApp यूज़र्स अपनी सभी नई चैट्स के लिए डिसअपीयरिंग मैसेज मोड को ऑन कर सकते हैं. इसे ऑन करने पर, आप जब भी किसी के साथ चैट करेंगे, वे चैट्स आपके तय किए गए समय पर गायब हो जाएँगी. इसके अलावा हमने ग्रुप चैट्स में भी एक नया ऑप्शन जोड़ा है जिसकी मदद से आप ग्रुप बनाते समय ही इस मोड को ऑन कर सकते हैं. यह नया फ़ीचर ऑप्शनल है और इससे आपकी पहले से मौजूद चैट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

हम 'डिसअपीयरिंग मैसेजेस' के लिए दो नए ड्यूरेशंस का ऑप्शन लेकर आए हैं, अब इसे 7 दिनों के अलावा, 24 घंटे और 90 दिनों के लिए भी सेट किया जा सकेगा.

जो लोग अपनी चैट्स पर डिफ़ॉल्ट डिसअपीयरिंग मैसेजेस' मोड को ऑन करेंगे, उनकी चैट्स पर हम एक मैसेज दिखाएँगे, जिससे पता चलेगा कि उन्होंने यह डिफ़ॉल्ट ऑप्शन चुना है. इससे यह बात साफ़ हो गई है कि इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं है - यह ऑप्शन आपको पसंद है और आप आगे किसी भी WhatsApp चैट के दौरान इसी ऑप्शन को ऑन रखना चाहते हैं. एक अच्छी बात ये भी है कि अगर आप किसी खास चैट को हमेशा के लिए रखना चाहते हैं, तो उस चैट के लिए इस ऑप्शन को ऑफ़ कर सकते हैं.

अपने दोस्तों और परिवारजनों से दूरी बनाकर रखते-रखते हम एक बात तो समझ ही गए हैं कि भले ही हम उनसे आमने-सामने नहीं मिल पा रहे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमें अपनी प्राइवेसी और पर्सनल बातचीत के साथ भी समझौता करना पड़े. हमारा मानना है कि 'डिसअपीयरिंग मैसेजेस' और 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन', दो ऐसे फ़ीचर्स हैं जो आज प्राइवेट मैसेजिंग सर्विस के लिए अहम तो हैं ही, साथ ही इनकी वजह से हमें दूर से ही सही, पर्सनल बातचीत करने का एहसास भी होता है.

यह मोड चालू करने के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स पर जाएँ और 'डिफ़ॉल्ट मैसेज टाइमर' विकल्प चुनें. ज़्यादा जानने के लिए यहाँ जाएँ.

6 दिसंबर, 2021

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)