फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
सर्च के नतीजों पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

हमारे अपडेट के बारे में ज़्यादा जानकारी

कुछ समय पहले, हमारी सेवा की शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी में हुए अपडेट को लेकर लोगों में काफ़ी गलत जानकारी फैली थी. हम इस गलतफ़हमी को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. आज हम बताना चाहते हैं कि हम कैसे अपने यूज़र्स को हमारी शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ने व स्वीकार करने के लिए सूचित करेंगे.

हम WhatsApp पर बिज़नेस से बात करने या शॉपिंग करने के नए तरीके तैयार कर रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने या न करने का फ़ैसला पूरी तरह से यूज़र्स का है. यूज़र्स के पर्सनल मैसेजेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं, WhatsApp उन्हें पढ़ या सुन नहीं सकता.

हमने हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया है और आगे भी देते रहेंगे, क्योंकि हमारे यूज़र्स की प्राइवेसी और सुरक्षा हमारे लिए सबसे बढ़कर है. हम अब से 'स्टेटस' फ़ीचर के ज़रिए अपने अपडेट्स यूज़र्स के साथ शेयर करेंगे. हम अपनी बात लोगों तक स्पष्ट रूप से पहुँचाएँगे, ताकि किसी भी प्रकार की दुविधा उत्पन्न न हो.

अगले कुछ हफ़्तों में, आपको WhatsApp में एक बैनर दिखेगा जिसमें इससे जुड़ी ज़्यादा जानकारी दिखाई देगी और यूज़र्स को उसे पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. हमें जिन समस्याओं के बारे में पता चला है, उन्हें सुलझाने के लिए भी हमने इसमें ज़्यादा जानकारी शामिल की है. तब तक, हम लोगों को याद दिलाते रहेंगे कि WhatsApp का इस्तेमाल करते रहने के लिए उन्हें इन अपडेट्स को पढ़कर स्वीकार करना होगा.

हमें लगता है कि लोगों के लिए यह जानना भी ज़रूरी है कि हम उन्हें WhatsApp मुफ़्त में उपलब्ध कैसे कराते हैं. हर रोज़ लाखों लोग WhatsApp पर बिज़नेस से चैट करते हैं क्योंकि फ़ोन करने या ईमेल भेजने की बजाय उन्हें WhatsApp से मैसेज भेजना ज़्यादा आसान लगता है. हम WhatsApp पर कस्टमर सर्विस देने के लिए बिज़नेस से शुल्क लेते हैं - लोगों से नहीं. कुछ शॉपिंग फ़ीचर्स Facebook से जुड़े हैं ताकि बिज़नेसेस अलग-अलग ऐप्स पर अपनी इनवेंटरी मैनेज कर सकें. हम ज़्यादा जानकारी सीधा WhatsApp पर ही दिखाते हैं ताकि लोग खुद यह फ़ैसला कर सकें कि वे बिज़नेस से बात करना चाहते हैं या नहीं.

हम समझते हैं कि ऐसे समय में कुछ लोग दूसरे ऐप्स भी आज़मा रहे हैं ताकि वे देख सकें कि वह ऐप्स क्या ऑफ़र कर रहे हैं. हमने देखा है कि हमारी कुछ प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने यह दावा किया है कि वे लोगों के मैसेज नहीं देख सकते - लेकिन हम आपको बता दें कि अगर कोई ऐप डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ऑफ़र नहीं करता तो इसका मतलब है कि वह आपके मैसेज पढ़ सकता है. अन्य ऐप्स का कहना है कि वे इसलिए ज़्यादा अच्छे हैं क्योंकि वे WhatsApp की तुलना में कम जानकारी हासिल करते हैं. WhatsApp के पास कुछ सीमित डेटा का ऐक्सेस रहता है, लेकिन सिर्फ़ इसलिए ताकि हम आपको सुरक्षित व भरोसेमंद सेवा प्रदान कर सकें. हमारा मानना है कि लोग भी ऐसे ही ऐप्स की तलाश में हैं जो सुरक्षित हों और जिन पर वह भरोसा कर सकें. हम अपने फ़ैसलों पर गंभीरता से विचार करते हैं और इन ज़िम्मेदारियों को पूरा करने के ऐसे नए तरीके विकसित करते रहेंगे जिनमें कम से कम जानकारी इस्तेमाल हो.

हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने दुविधा दूर करने में मदद की और सवालों के जवाब देने के लिए उपलब्ध रहे. हम 2021 में और भी बहुत कुछ ला रहे हैं. हम इसके बारे में अगले कुछ हफ़्तों और महीनों में आपके साथ जानकारी शेयर करेंगे.

18 फ़रवरी 2021

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)