फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

अब भारत में WhatsApp से पैसे भेजें

आज से भारत में लोग WhatsApp का इस्तेमाल करके पैसे भेज सकते हैं. WhatsApp से पैसे भेजना, मैसेज भेजने जितना आसान है और सुरक्षित भी. अब लोग घर बैठे अपने परिवार के लोगों को सुरक्षित रूप से पैसे भेज सकते हैं या किसी चीज़ के लिए पेमेंट कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें न तो किसी को कैश देना होगा और न ही बैंक जाना होगा.

WhatsApp ने यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) का इस्तेमाल करके भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ मिलकर 'पेमेंट' फ़ीचर को तैयार किया है. UPI भारत का पहला रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल करके आप इसे सपोर्ट करने वाले 160 बैंकों के साथ पैसों का ट्रांज़ेक्शन कर सकते हैं. भारत में डिजिटल पेमेंट्स के इस्तेमाल को बढ़ाने और आसान बनाने के अभियान में शामिल होकर हमें बेहद खुशी हो रही है.

भारत में WhatsApp से पैसे तभी भेजे जा सकते हैं, जब आपका बैंक अकाउंट और डेबिट कार्ड भारत का ही हो. पेमेंट प्रोसेस करने के लिए WhatsApp, बैंक को निर्देश भेजता है. बैंक (जिन्हें पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर भी कहा जाता है) UPI सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और पैसे भेजने और पाने वाले के बैंक अकाउंट के बीच पैसे ट्रांसफ़र करते हैं. हम भारत में ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, State Bank of India और Jio Payments Bank के साथ काम कर रहे हैं. लोग WhatsApp से UPI का सपोर्ट करने वाले किसी भी ऐप पर पैसे ट्रांसफ़र कर सकते हैं.

हमें भरोसा है कि आगे चलकर WhatsApp और UPI के खास फ़ीचर्स की मदद से लोकल बिज़नेसेस के लिए पैसों का लेन-देन और आसान हो जाएगा और डिजिटल इकॉनमी में ग्रामीण क्षेत्रों की हिस्सेदारी बढ़ेगी. साथ ही, उन लोगों तक डिजिटल पेमेंट की सुविधा पहुँच सकेगी जिनके पास अब तक यह ऐक्सेस नहीं थी.

हमने WhatsApp के बाकी फ़ीचर्स की तरह “पेमेंट्स” को भी सुरक्षित और प्राइवेट रखा है. हर पेमेंट के लिए पर्सनल UPI पिन दर्ज करना होगा. WhatsApp के नए वर्शन का इस्तेमाल करने वाले iPhone और Android यूज़र्स के लिए WhatsApp पर पेमेंट करने की सुविधा अब उपलब्ध है.

6 नवंबर, 2020

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)