दुनिया भर में WhatsApp कॉलिंग की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. फ़िलहाल WhatsApp पर हर दिन 2 बिलियन से ज़्यादा कॉल की जाती हैं. हॉलीडे सीज़न से पहले, हम डेस्कटॉप और मोबाइल पर नए कॉलिंग फ़ीचर लॉन्च कर रहे हैं, ताकि आप अपने करीबी लोगों से और भी आसानी से बातचीत कर सकें.
कॉल में जोड़ने के लिए लोगों को चुनें: अब ग्रुप चैट से कॉलिंग शुरू करते समय आप कुछ लोगों को चुन सकते हैं, ताकि आप बाकी लोगों को परेशान किए बिना सिर्फ़ उन्हीं लोगों से बातचीत कर सकें, जिनसे आपको बात करनी है. इस तरह की कॉल सरप्राइज़ पार्टी या गिफ़्ट प्लान करने के लिए अच्छी होती हैं.
वीडियो कॉल के लिए नए इफ़ेक्ट: अब वीडियो कॉल के लिए ऐसे दस इफ़ेक्ट उपलब्ध हैं, जो आपकी बातचीत को और भी मज़ेदार बना देंगे, जैसे अपने सिर पर पपी के कान जोड़ना, खुद को पानी के अंदर दिखाना या खुद को कराओके के लिए माइक्रोफ़ोन देना.
डेस्कटॉप पर बेहतर कॉलिंग: अब जब आप WhatsApp के डेस्कटॉप ऐप पर कॉल टैब पर क्लिक करेंगे, तो वहाँ आपको कॉल शुरू करने, कॉल लिंक बनाने या किसी नंबर को सीधे डायल करने के लिए ज़रूरी सभी चीज़ें आसानी से मिल जाएँगी.
बेहतर क्वालिटी की वीडियो कॉल: चाहे आप डेस्कटॉप से कॉल कर रहे हों या मोबाइल से, अब कॉलिंग ज़्यादा भरोसेमंद हो गई है और आप पर्सनल और ग्रुप कॉल दोनों पर बढ़िया पिक्चर क्वालिटी के साथ हाई रिज़ॉल्यूशन वाली वीडियो कॉल का आनंद ले सकते हैं.
हम WhatsApp कॉलिंग में लगातार सुधार करते रहेंगे, ताकि आप दुनिया की किसी भी जगह से बेहतरीन क्वालिटी की प्राइवेट कॉल कर सकें. हैप्पी हॉलीडे!