कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

Meta AI का इस्तेमाल करने के और तरीके अब ज़्यादा लोगों के लिए उपलब्ध हैं

पिछले छह महीनों में, WhatsApp ने कुछ लोगों के लिए Meta AI के साथ ही AI स्टिकर बनाने के फ़ीचर की टेस्टिंग पर्सनल और ग्रुप चैट्स में की है. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग WhatsApp के अंदर से ही Meta AI की सभी सुविधाओं को एक्सप्लोर कर सकें. आज Meta AI में कई अपग्रेड किए गए हैं, जो धीरे-धीरे पेश किए जाएँगे, जिनमें इसे कई देशों में उपलब्ध कराना भी शामिल है.

  • अन्य लोकेशन: Meta AI अभी अमेरिका में अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है और अब हम इसे कई नए देशों में अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध करा रहे हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, घाना, जमैका, मलावी, न्यूज़ीलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, दक्षिण अफ़्रीका, युगांडा, ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे शामिल हैं - आगे चलकर यह और भी देशों में उपलब्ध होगा.
  • Meta AI पर सर्च करें या पूछें: अब आप अपनी चैट्स में सबसे ऊपर दिए गए सर्च फ़ीचर के ज़रिए सीधे Meta AI से सवाल पूछ सकते हैं. बस लिखना शुरू करें और Meta AI आपको कुछ सुझाव दिखा देगा, जिनमें से आप अपना सवाल चुन सकते हैं या आप अपना सवाल लिखना जारी रख सकते हैं. खेलकूद, मनोरंजन और हालिया ईवेंट्‍स के बारे में जाने-माने सर्च प्रोवाइडर्स से जवाब पाएँ.
  • तुरंत फ़ोटो और वीडियो देखना: अब बस किसी फ़ोटो के बारे में सोचें और उसे तुरंत अपने सामने देखें. हर कुछ अक्षर लिखने पर आपको रियल टाइम में एक नई फ़ोटो दिखने लगेगी और आपको क्रिएशन का एक वीडियो भी मिल जाएगा, जिसे आप शेयर कर सकेंगे. यह टेक्नोलॉजी Meta AI के आज रिलीज़ हुए एकदम नए फ़ोटो मॉडल पर काम करती है.

आने वाले कुछ महीनों में, हम Meta AI की परफ़ॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाएँगे और WhatsApp में नई क्रिएटिव सुविधाएँ लेकर आएँगे. वैसे तो यह नया फ़ीचर बहुत मज़ेदार है, लेकिन हम जानते हैं कि जेनरेटिव AI हर बार एकदम सही जवाब नहीं देगा. हम इस बारे में लोगों का फ़ीडबैक जानना चाहते हैं कि उन्हें यह फ़ीचर कैसा लग रहा है. हमें Threads पर टैग करके मज़ेदार फ़ोटो शेयर करें या हमें बताएँ कि आप WhatsApp के ज़रिए Meta AI का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं. अपनी इस यात्रा में आपके साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए, हम आपकी राय जानना चाहते हैं.

18 अप्रैल 2024

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें
हमारा काम क्या है
फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए
हम कौन हैं
हमारे बारे में जानकारीकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी
WhatsApp का उपयोग करें
Android परiPhone परMac/PCWhatsApp वेब
क्या आपको मदद चाहिए?
हमसे संपर्क करेंमदद केंद्रऐप्ससुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप