फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

ज़्यादा प्राइवेसी, ज़्यादा सुरक्षा और ज़्यादा कंट्रोल के लिए नए फ़ीचर्स

WhatsApp आपकी प्राइवेसी का बहुत ध्यान रखता है. इसलिए हम आपकी बातचीत को सुरक्षित बनाने के लिए हमेशा कुछ नए फ़ीचर्स लॉन्च करते रहेंगे. हमारा मानना है कि आपके मैसेजेस और कॉल्स हमेशा प्राइवेट और सुरक्षित रहनी चाहिए. उसी तरह जैसे दो लोगों की अकेले में होने वाली बातचीत होती है.

WhatsApp अपने यूज़र्स की पर्सनल कॉल्स और मैसेजेस को डिफ़ॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के ज़रिए सुरक्षित रखता है, ताकि पाने वाले व्यक्ति के अलावा उन्हें कोई और सुन या देख न सके. लेकिन यह आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने की पूरी प्रोसेस का सिर्फ़ एक ही हिस्सा है. बीते वर्षों में हम प्राइवेसी के कई नए फ़ीचर्स लेकर आए हैं, ताकि आपके पास अपने मैसेजेस को सुरक्षित रखने के कई तरीके उपलब्ध रहें. इनमें तय समय के बाद अपने-आप डिलीट हो जाने वाले 'गायब होने वाले मैसेज', चैट हिस्ट्री को सेव करने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप, ज़्यादा सुरक्षा के लिए टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन और अनचाही चैट्स को ब्लॉक व रिपोर्ट करने की सुविधाएँ शामिल है.

आज हम कई नए प्राइवेसी फ़ीचर्स लॉन्च कर रहे हैं, जिनसे आपके मैसेजेस को बेहतर सुरक्षा मिलेगी और आपको मैसेजेस पर ज़्यादा कंट्रोल मिलेगा. इनकी मदद से WhatsApp पर आपके मैसेजेस ज़्यादा प्राइवेट रहेंगे.

  • किसी को पता लगे बिना ग्रुप छोड़ें: ग्रुप चैट्स सभी को पसंद होती हैं. लेकिन हमें कुछ ग्रुप्स को छोड़ना भी पड़ता है. अब आप किसी को पता लगे बिना ग्रुप छोड़ सकते हैं. आपके ग्रुप छोड़ने की नोटिफ़िकेशन सिर्फ़ एडमिन को मिलेगी. यह फ़ीचर इस महीने सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा.
  • चुनें कि आप किन लोगों को ऑनलाइन दिखना चाहते हैं: दोस्तों या परिवार के लोग ऑनलाइन दिखने पर हमें एक दूसरे से जुड़ाव महसूस होता है. लेकिन कभी-कभी हम चाहते हैं कि किसी को यह पता न चले कि हम WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम आपकी ऑनलाइन मौजूदगी को प्राइवेट रखने का फ़ीचर ला रहे हैं. इससे आप चुन सकते हैं कि आपके ऑनलाइन होने की जानकारी किसे दिखे और किसे नहीं. यह फ़ीचर इस महीने से सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा.
  • एक बार देखे जा सकने वाले मैसेजेस के लिए स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने का फ़ीचर: एक बार देखें फ़ीचर, ऐसी फ़ोटो या मीडिया को शेयर करने का लोकप्रिय तरीका बन गया है, जिन्हें आप दूसरों के डिवाइस पर सेव नहीं होने देना चाहते. अब हम एक बार देखे जा सकने वाले मैसेजेस के लिए स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने का फ़ीचर ला रहे हैं. अभी हम इस फ़ीचर को टेस्ट कर रहे हैं. जल्द ही इसे सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

नए प्राइवेसी फ़ीचर्स के बारे में जानकारी देने के लिए हम एक कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं. इसके तहत हम WhatsApp पर यूज़र्स के मैसेजेस को प्राइवेट रखने की अपनी प्रतिबद्धता के बारे में भी बताएँगे. हमें उम्मीद है कि आपको ये नए फ़ीचर्स पसंद आएँगे और इनसे आपको अपने मैसेजेस को ज़्यादा सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी. आने वाले समय में आप कैसे फ़ीचर्स पाना चाहते हैं, इस बारे में हमें आपके फ़ीडबैक का इंतज़ार रहेगा.

9 अगस्त, 2022

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)