4 अगस्त, 2026

WhatsApp पर ग्रुप चैट का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है – चाहे आपको अपने खास दोस्तों से बात करनी हो या फ़ैंटेसी लीग से जुड़े मामलों पर चर्चा करनी हो. आज हम ग्रुप चैट को और बेहतर बना रहे हैं. इससे आप नए पोल अपडेट के ज़रिए जल्दी फ़ैसला ले सकेंगे, @सभी के ज़रिए ग्रुप में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकेंगे और मौजूदा ग्रुप से नई ग्रुप चैट आसानी से बना सकेंगे.
बेहतर पोल: हम तीन नए सुधारों के साथ ग्रुप के फ़ैसलों के लिए पोल को और भी उपयोगी बना रहे हैं. अब आप वोटिंग के लिए समय समाप्त होने का टाइम सेट कर सकते हैं, वोटर का नाम छिपा सकते हैं, ताकि ग्रुप के सभी लोग अपनी पसंद के बारे में ज़्यादा बेहतर तरीके से बता सकें. साथ ही, अगर आपको टाइपिंग की कोई गलती नज़र आए या आपको किसी सवाल के बारे में ज़्यादा जानकारी देनी हो, तो आप अपने पोल के सवालों को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं. चाहे आप यह तय कर रहे हों कि मिलने का समय क्या होगा या जगह कौन-सी होगी, अब सवाल पूछने से लेकर फ़ैसले लेने तक का सफ़र तेज़ी से तय किया जा सकता है.
@सभी: अपनी ग्रुप चैट में मौजूद सभी लोगों को ज़रूरी और सीमित समय वाले मैसेज के बारे में अलर्ट करें. अब लोगों को एक-एक करके टैग करने या इस बात का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है कि व्यस्त ग्रुप चैट में आपका मैसेज कब देखा जाएगा. स्कूल या ऑफ़िस के बंद होने, ईवेंट की डेडलाइन या आपके प्लान में आखिरी समय में होने वाले बदलावों जैसे ज़रूरी मैसेज के बारे में सभी को बताने के लिए @सभी का इस्तेमाल करें. जिन ग्रुप में 32 से ज़्यादा लोग होते हैं, उनमें @सभी का इस्तेमाल सिर्फ़ एडमिन कर सकते हैं.
म्यूट की गई ग्रुप चैट में भी @सभी फ़ीचर आपको ज़रूरी मैसेज के बारे में अलर्ट करेगा. हालाँकि, आपके पास यह कंट्रोल रहेगा कि आपको नोटिफ़िकेशन कैसे मिलें और आप कभी भी नोटिफ़िकेशन सेटिंग्स में जाकर @सभी को म्यूट कर सकते हैं.
मौजूदा ग्रुप से ग्रुप चैट बनाएँ: पहले से मौजूद किसी ग्रुप के लोगों के साथ बस एक टैप में तुरंत ही नई ग्रुप चैट शुरू करें – लोगों को एक-एक करके जोड़ने की ज़रूरत नहीं है. इससे साइड चैट बनाकर सरप्राइज़ पार्टी प्लान करने, ईवेंट की लॉजिस्टिक्स मैनेज करने या किसी विषय पर गहराई से चर्चा करने में मदद मिलती है और इससे मुख्य चैट में कोई अव्यवस्था नहीं आती.
इस साल की शुरुआत में, हमने ग्रुप मैसेज हिस्ट्री, मेंबर टैग और ईवेंट रिमाइंडर को लॉन्च करके ग्रुप चैट को अपग्रेड किया है. अब हम इसी तरह आगे बढ़ रहे हैं और अपने यूज़र्स के लिए स्मार्ट पोल, @सभी मेंशन और तेज़ी से ग्रुप चैट बनाने की सुविधा लेकर आ रहे हैं. अमेरिका में 10 करोड़ से ज़्यादा और दुनिया भर में 3 अरब से ज़्यादा लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए आपकी ग्रुप चैट के लिए इससे बेहतर कोई प्लेटफ़ॉर्म नहीं है.