4 जून, 2026

लोगों को एक साथ लाने का जादू अगर किसी खेल में है, तो वह है फ़ुटबॉल: आखिरी मिनट में होने वाले गोल, गोल रोकने का हैरान कर देने वाला कारनामा और ऐसे पल जो आपको खुशी से उछलने और शोर मचाने के लिए मजबूर कर दें. सिर्फ़ एक चीज़ है जो मैदान पर फ़ुटबॉल के रोमांच से मैच कर सकती है और वह है आपकी ग्रुप चैट की एनर्जी. फिर चाहे हर मैच के विजेता का अनुमान लगाने वाले पोल हों, किसी शानदार बाइसाइकिल किक के बाद अलग-अलग टाइम ज़ोन से आने वाले वॉइस नोट या मैच खत्म होने के बाद हर एक पल के रोमांच के बारे में चर्चा करने वाली कॉल.
इस महीने, फ़ुटबॉल का सबसे बड़ा पुरस्कार जीतने की होड़ में मैदान पर उतरेंगी 48 टीमें. ऐसे में हमने भी कुछ बनाया है जो इस खास उत्साह से मैच कर सके. आज से हम WhatsApp पर ऐसे फ़ीचर लॉन्च कर रहे हैं जिनके ज़रिए आपके लिए अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ टूर्नामेंट को फ़ॉलो करना और भी ज़्यादा मज़ेदार होने वाला है.
चैट और कॉल के दौरान खास पलों को कैप्चर करने के नए तरीके
Adidas के हमारे दोस्तों को धन्यवाद, इस समर टूर्नामेंट की ऑफ़िशियल मैच बॉल Trionda अब WhatsApp पर उपलब्ध है. अब से लेकर टूर्नामेंट के फ़ाइनल तक, फ़ुटबॉल इमोजी को Trionda बॉल के साथ अपग्रेड कर दिया गया है. इसे मैसेज के तौर पर भेजें या रिएक्शन के तौर पर इस्तेमाल करें और फिर देखें क्या होता है.
हमने नए फ़ुटबॉल कॉलिंग इफ़ेक्ट भी लॉन्च किए हैं, ताकि आपकी अगली ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान हो ढेर सारी मस्ती और असली फ़ैन वाला उत्साह. चाहे पेनल्टी किक मिस होने का दुख हो या किसी विवादित रेड कार्ड को लेकर गुस्सा आ रहा हो, आपकी हर भावना को व्यक्त करने के लिए हमने रोल आउट किए हैं खास फ़ुटबॉल थीम वाले स्टिकर पैक, ताकि आप मैच को लेकर अपनी असली फ़ीलिंग खुलकर ज़ाहिर कर सकें.
चैनल: हर तरह की जानकारी पाने की सबसे सही जगह
पूरे टूर्नामेंट के दौरान, आपको WhatsApp पर सभी चैनलों से मैच के दिन का काउंटडाउन, पर्दे के पीछे की झलकियाँ और रियल-टाइम हाइलाइट मिलेंगे. हमने ख़ास फ़ुटबॉल के लिए एक डायरेक्ट्री बनाई है, ताकि आप अपनी पसंदीदा टीमें, ताज़ा स्कोर और अपडेट, सबकुछ एक ही जगह पर आसानी से देख सकें.
हम इन चैनलों के लिए स्टेटस पर पोस्ट करने की सुविधा भी लॉन्च कर रहे हैं. आपको अन्य स्टेटस के साथ-साथ उन चैनलों के स्टेटस भी दिखेंगे जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं और जब आप किसी चैनल पर जाएँगे, तो आपको उसका स्टेटस भी दिखेगा. आप किसी भी चैनल के स्टेटस छिपा सकते हैं, ताकि वह आपके स्टेटस के साथ न दिखे या आप जब चाहें किसी चैनल को अनफ़ॉलो कर सकते हैं.
और ऐसे पल जब आपको तुरंत जवाब चाहिए, तब Muse Spark की ओर से संचालित Meta AI आपको पल-पल के अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहता है. इसमें टूर्नामेंट के ताज़ा स्कोर, खिलाड़ियों की जानकारी या अगला गेम देखने के लिए आपके नज़दीक की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताना शामिल है.
हमेशा की तरह, आपके पर्सनल मैसेज और कॉल डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहते हैं: आपके अनुमान, आपकी राय और आपके वॉइस नोट सिर्फ़ आपके और उन लोगों के बीच रहते हैं जिनके साथ आप इन्हें शेयर करते हैं. फिर चाहे, आप शिकागो के अपने लिविंग रूम में बैठकर मैच देख रहे हों, या साओ पाउलो के किसी कैफ़े में या पेरिस के किसी फ़ैन ज़ोन में, WhatsApp पर आप अपने सबसे करीबी लोगों के साथ खुशियाँ मना सकते हैं, दुख बाँट सकते हैं और इन खास पलों का मज़ा ले सकते हैं.