फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

WhatsApp पर ग्रुप्स से ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाना

पिछले साल हम कम्युनिटी फ़ीचर लेकर आए थे, ताकि लोगों को WhatsApp पर अपने ग्रुप्स से ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिल सके. इस फ़ीचर को लॉन्च करने के बाद से ही हम एडमिन और यूज़र्स दोनों के लिए और ज़्यादा टूल्स उपलब्ध कराना चाहते थे. आज हम कुछ नए बदलाव लेकर आते हुए बहुत उत्साहित हैं, जिनसे एडमिन के लिए ग्रुप्स को और अच्छी तरह से मैनेज करना तथा सभी के लिए उन तक पहुँच पाना और आसान हो जाएगा.

एडमिन के लिए नए कंट्रोल

जैसे-जैसे कम्युनिटी बढ़ती जा रही हैं, हम ग्रुप एडमिन को उनके ग्रुप्स की प्राइवेसी पर ज़्यादा कंट्रोल देना चाहते हैं. इसलिए हमने एक आसान टूल बनाया है जिससे एडमिन यह तय कर सकते हैं कि ग्रुप में कौन शामिल हो सकेगा. जब कोई एडमिन अपने ग्रुप के आमंत्रण लिंक को शेयर करता है या अपने ग्रुप को किसी कम्युनिटी में शामिल होने योग्य बनाता है, तो उनके पास इसका ज़्यादा कंट्रोल होता है कि उसमें कौन शामिल हो सकता है. ग्रुप वह जगह होती है, जहाँ लोग अपनी कुछ एकदम निजी बातचीत करते हैं और यह ज़रूरी है कि एडमिन आसानी से यह तय कर सकें कि ग्रुप में किसे शामिल किया जाए और किसे नहीं.

कॉमन ग्रुप्स को आसानी से पहचानें

कम्युनिटी और उनमें शामिल ग्रुप्स के बढ़ने के साथ ही, हम यह पता लगाना आसान बनाना चाहते हैं कि आपके और किसी व्यक्ति के बीच कौन से ग्रुप कॉमन हैं. चाहे आप किसी ऐसे ग्रुप का नाम याद रखना चाहते हों, जिसके बारे में आपको पता है कि वह आपके और किसी दूसरे व्यक्ति के बीच कॉमन है या आप उन ग्रुप्स को देखना चाहते हों, जिनमें आप दोनों शामिल हैं, अब आप किसी कॉन्टैक्ट का नाम आसानी से सर्च करके अपने कॉमन ग्रुप देख सकते हैं.

ये फ़ीचर आने वाले कुछ हफ़्तों में पूरी दुनिया में उपलब्ध होना शुरू हो जाएँगे और हम लगातार नए टूल्स बनाकर एडमिन और मेंबर्स दोनों को ग्रुप्स का बेहतरीन अनुभव देना जारी रखेंगे.

21 मार्च, 2023

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)