कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

पेश है एक नया फ़ीचर 'स्टिकर्स'

इमोजी और कैमरा फ़ीचर्स से लेकर स्टेटस और एनिमेटेड GIF तक, हम हमेशा ऐसे नए फ़ीचर लेकर आते रहते हैं, जिनसे WhatsApp पर दोस्तों और परिवार के लोगों से बातचीत करना आसान और मज़ेदार हो जाए. आज, हम 'स्टिकर्स' फ़ीचर पेश करते हुए बहुत खुश हैं, इससे लोगों को स्टिकर्स के ज़रिए अपनी बात कहने का एक नया तरीका मिल जाएगा.

चाहे मुस्कुराता हुआ चाय का कप हो या रोता हुआ टूटा दिल, स्टिकर्स के ज़रिए आप शब्दों के बिना भी अपनी फ़ीलिंग अच्छी तरह शेयर कर सकते हैं. शुरुआत में, हम WhatsApp पर अपने डिज़ाइनर्स के द्वारा बनाए गए कई तरह के स्टिकर पैक और अन्य कलाकारों के चुनिंदा स्टिकर लॉन्च कर रहे हैं.

हम थर्ड पार्टी स्टिकर पैक्स को भी सपोर्ट करते हैं, ताकि दुनिया भर के डिज़ाइनर्स और डेवलपर्स WhatsApp पर स्टिकर बना सकें. इसके लिए हमने कुछ API सेट और इंटरफ़ेस शामिल किए हैं, जिनके ज़रिए आप ऐसे स्टिकर ऐप बना सकते हैं, जिनसे Android या iOS के WhatsApp ऐप पर स्टिकर जोड़े जाते हैं. आप अपने स्टिकर ऐप को किसी भी अन्य ऐप की तरह Google Play स्टोर या Apple App Store पर प्रकाशित कर सकते हैं. यूज़र्स आपके स्टिकर ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद सीधे WhatsApp से किसी को भी उसमें शामिल स्टिकर भेज सकते हैं. WhatsApp पर खुद के स्टिकर ऐप्स बनाने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहाँ जाएँ.

चैट में स्टिकर्स का उपयोग करने के लिए, बस नए स्टिकर बटन पर टैप करें और वह स्टिकर चुनें, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं. नए स्टिकर पैक जोड़ने के लिए आपको प्लस आइकन पर टैप करना होगा.

आने वाले कुछ हफ़्तों में 'स्टिकर्स' फ़ीचर Android और iPhone पर उपलब्ध हो जाएगा. हमें उम्मीद है कि आपको स्टिकर पसंद आएँगे!


25 अक्टूबर, 2018

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप