फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

प्रॉक्सी के ज़रिए WhatsApp से कनेक्ट होना


WhatsApp का उपयोग करने वाले सभी लोगों को नए साल की शुभकामनाएँ! हमें इस बात का अंदाज़ा है कि हमने तो प्राइवेट मैसेजिंग या कॉल्स का इस्तेमाल करके 2023 की शुरुआत का जश्न मना लिया है, लेकिन दुनिया में कई लोग अब भी इंटरनेट शटडाउन के कारण अपने करीबी लोगों से संपर्क नहीं कर पाते हैं.

उनकी मदद करने के लिए, हम दुनिया भर के WhatsApp यूज़र्स के लिए प्रॉक्सी सपोर्ट लॉन्च कर रहे हैं. इसका मतलब यह है कि हम यह क्षमता खुद लोगों को दे रहे हैं कि अगर कभी उनका कनेक्शन ब्लॉक कर दिया जाए या उसमें रुकावट आ जाए, तो वे तब भी WhatsApp को एक्सेस कर सकेंगे.

प्रॉक्सी को चुनकर आप, खुलकर बातचीत करने में लोगों की मदद करने के लिए समर्पित, दुनिया भर के संगठनों और वॉलंटियर द्वारा सेट किए गए सर्वर के ज़रिए WhatsApp से कनेक्ट हो सकते हैं. अगर आप कनेक्ट होने में अन्य लोगों की मदद कर सकते हैं, तो आप प्रॉक्सी सेट करने का तरीका यहाँ जान सकते हैं.

प्रॉक्सी के ज़रिए कनेक्ट होने से आपको बहुत ज़्यादा प्राइवेसी और सुरक्षा मिलती है, जो WhatsApp द्वारा मिलती है. आपके निजी मैसेज इसमें भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे — ताकि वे आपके और मैसेज पाने वाले व्यक्ति के बीच ही रहें और बीच में और किसी को न दिखाई दें, न तो प्रॉक्सी सर्वर को, न WhatsApp को और न ही Meta को.

2023 के लिए हमारी कामना यह है कि ये इंटरनेट शटडाउन कभी न हों. इस तरह की रुकावटें, जैसी हमने पिछले कई महीनों में ईरान में देखी हैं, लोगों के मानवाधिकारों का हनन करती हैं और उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल पाती है. लेकिन अगर ये शटडाउन जारी रहे, तो हमें उम्मीद है कि जब भी कहीं सुरक्षित और भरोसेमंद कम्युनिकेशन की ज़रूरत होगी, वहाँ यह समाधान काफ़ी उपयोगी साबित होगा.

यह विकल्प हमारे ऐप के सबसे नए वर्शन का उपयोग करने वाले सभी लोगों के लिए, सेटिंग्स मेनू में उपलब्ध है. इस फ़ीचर का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसकी अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.

5 जनवरी 2023

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)