14 अगस्त, 2024

लोग अपनी बात कहने, अपनी चैट्स में अपना अलग अंदाज़ दिखाने और चैट्स को मज़ेदार बनाने के लिए स्टिकर्स का उपयोग करना पसंद करते हैं. कभी-कभी हम शब्दों की बजाय स्टिकर के ज़रिए अपनी भावनाओं और मूड को बेहतर ढंग से बता पाते हैं और आज हम ऐसे कुछ नए तरीके जोड़ रहे हैं, जिनके ज़रिए आप स्टिकर्स को पर्सनलाइज़ कर सकेंगे और उनका आनंद ले सकेंगे.
नए और सर्च करने लायक GIPHY स्टिकर: हमने GIPHY के बड़े स्टिकर कलेक्शन को सीधे WhatsApp में इंटीग्रेट करने के लिए GIPHY के साथ पार्टनरशिप की है. इस इंटीग्रेशन की मदद से आप ऐप से बाहर जाए बिना प्रासंगिक और आकर्षक स्टिकर ढूँढ सकेंगे और उन्हें शेयर कर सकेंगे. इन स्टिकर्स को ऐक्सेस करने के लिए, बस स्टिकर आइकन पर टैप करें और टेक्स्ट या इमोजी का इस्तेमाल करके स्टिकर को सर्च करें.
कस्टम स्टिकर बनाने की सुविधा अब Android पर उपलब्ध है, जिससे आप आसानी से अपने स्टिकर बना सकते हैं, एडिट कर सकते हैं और उन्हें शेयर कर सकते हैं. iOS यूज़र्स को यह फ़ीचर बहुत पसंद आया है और हम इसे सभी यूज़र्स तक पहुँचाने के लिए उत्साहित हैं. अपनी फ़ोटो को पर्सनलाइज़ किए गए स्टिकर्स में बदलें या क्रॉप, टेक्स्ट और ड्रॉ जैसे एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल करके मौजूदा स्टिकर्स को कस्टमाइज़ करें. एक बार तैयार हो जाने के बाद, स्टिकर आसानी से ऐक्सेस करने के लिए स्टिकर ट्रे में अपने आप सेव हो जाते हैं, ताकि आप उन्हें परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ शेयर कर सकें.
AI स्टिकर्स: अगर आपको अभी के लिए सही स्टिकर नहीं मिल रहा है, तो याद रखें कि आप नए कस्टम स्टिकर्स बनाने के लिए Meta AI का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. फ़िलहाल AI स्टिकर्स बनाने की सुविधा अमेरिका में iPhone और Android पर उपलब्ध है. Android यूज़र्स स्पैनिश और बहासा इंडोनेशिया में भी AI स्टिकर्स बनाकर देख सकते हैं.
स्टिकर्स को व्यवस्थित रखना: अब आप अपने डाउनलोड किए गए स्टिकर्स के नीचे मौजूद स्टिकर ट्रे में नए स्टिकर पैक का प्रीव्यू देखकर WhatsApp के नए स्टिकर पैक के बारे में आसानी से जान सकेंगे. अपनी स्टिकर ट्रे को व्यवस्थित करने के लिए, आप किसी स्टिकर को ऊपर ले जाने या डिलीट करने के लिए उस पर टैप करके भी रख सकते हैं.