डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

पेश है ग्रुप मैसेज हिस्ट्री: ग्रुप चैट में बातचीत करने का ज़्यादा प्राइवेट तरीका

हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम आपके लिए लेकर आए हैं, 'ग्रुप मैसेज हिस्ट्री' फ़ीचर. इसकी मदद से आप बिना किसी रुकावट के, पूरे अपनेपन के साथ ग्रुप चैट का आनंद ले सकते हैं. अब, ग्रुप एडमिन और मेंबर्स, नए मेंबर्स को हाल ही के मैसेज भेजने का ऑप्शन चुन सकते हैं, ताकि नए मेंबर्स तुरंत सभी चैट देख सकें.

यह सबसे ज़्यादा रिक्वेस्ट किए गए फ़ीचर्स में से एक है. यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे ग्रुप मैसेजिंग के फ़ील्ड में भी WhatsApp तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, भले ही आप किसी भी डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हों. अन्य सभी पर्सनल मैसेज की ही तरह, ग्रुप मैसेज हिस्ट्री भी हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती है. इससे आपको बातचीत जारी रखने के लिए एक तेज़ और ज़्यादा प्राइवेट तरीका मिलता है. इसमें न तो स्क्रीनशॉट लेने की ज़रूरत है और न ही मैसेज फ़ॉरवर्ड करने की.

जब आप ग्रुप चैट में किसी नए मेंबर को जोड़ते हैं, तो आपको उन्हें हाल ही के मैसेज भेजने का ऑप्शन दिखेगा - जिसमें 25 से लेकर ज़्यादा से ज़्यादा 100 मैसेज तक भेजे जा सकते हैं. इससे चीज़ें आसान हो जाती हैं और यह भी पक्का हो जाता है कि नए मेंबर्स सिर्फ़ उतने ही मैसेज पढ़ेंगे जो प्रासंगिक हैं और हाल ही के कॉन्टैक्ट से जुड़े हैं. साथ ही, पूरे ग्रुप को नए मेंबर्स के साथ शेयर किए गए मैसेज आसानी से दिखते हैं.

मैसेज हिस्ट्री भेजनी है या नहीं, यह फ़ैसला आपको करना है, क्योंकि एडमिन के पास अपने ग्रुप के लिए इस सेटिंग को बंद करने का ऑप्शन होता है. एडमिन हमेशा मैसेज हिस्ट्री शेयर कर पाएँगे.

ग्रुप में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, जब भी कोई मैसेज हिस्ट्री भेजी जाती है, तो ग्रुप में शामिल सभी लोगों को इसका नोटिफ़िकेशन मिलता है. इसमें टाइम स्टैंप और मैसेज भेजने वाले की जानकारी स्पष्ट रूप से शामिल होती है. साथ ही, मैसेज हिस्ट्री को सामान्य मैसेज से अलग दिखाया जाता है.

हमने 'ग्रुप मैसेज हिस्ट्री' फ़ीचर को धीरे-धीरे उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. हमारा लक्ष्य है कि हम WhatsApp पर प्राइवेट और ग्रुप चैट के अनुभव के लिए स्टैंडर्ड सेट करना जारी रखें.

19 फ़रवरी, 2026

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप