डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

पेश है WhatsApp पर पेरेंट द्वारा मैनेज किए गए अकाउंट

WhatsApp परिवारों के लिए आपस में बातचीत करने का एक भरोसेमंद तरीका है, क्योंकि यह आसान और प्राइवेट होने के साथ ही विश्वसनीय भी है. परिवारों और एक्सपर्ट्स से मिली राय को ध्यान में रखते हुए, हम पेरेंट द्वारा मैनेज किए जाने वाले ऐसे नए अकाउंट लॉन्च कर रहे हैं, जिनके ज़रिए माता-पिता या गार्जियन अपने प्री-टीन्स उम्र वाले बच्चों के लिए WhatsApp सेटअप कर सकते हैं. इन नए कंट्रोल की मदद से आप बच्चों के WhatsApp इस्तेमाल को सिर्फ़ मैसेजिंग और कॉलिंग तक सीमित कर सकते हैं.

इसे शुरू करने के लिए, माता-पिता को अपने परिवार के सदस्य के लिए खरीदे गए मोबाइल फ़ोन और अपने डिवाइस को अगल-बगल रखना होगा, ताकि वे अपने अकाउंट लिंक कर सकें. सेटअप हो जाने के बाद, इन अकाउंट को माता/पिता या गार्जियन कंट्रोल करते हैं, जो यह तय करेंगे कि बच्चे के अकाउंट से कौन संपर्क कर सकता है और वे कौन-से ग्रुप में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, माता/पिता अनजान कॉन्टैक्ट से मिलने वाली मैसेज रिक्वेस्ट को रिव्यू कर सकते हैं और अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग को मैनेज कर सकते हैं.

नए पेरेंटल कंट्रोल और सेटिंग्स, मैनेज किए जाने वाले डिवाइस पर पेरेंट के पिन के ज़रिए कंट्रोल की जाती हैं. सिर्फ़ माता/पिता ही प्राइवेसी सेटिंग को एक्सेस कर सकते हैं और उसमें बदलाव कर सकते हैं, ताकि वे अपने परिवार के अनुभव को अपने हिसाब से बना सकें.

सभी पर्सनल चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहती हैं. इसका मतलब है कि कोई भी आपकी चैट न देख सकता और न सुन सकता, WhatsApp भी नहीं. हम माता/पिता के लिए खास तौर पर ग्रुप से संबंधित ज़्यादा टूल और इनसाइट उपलब्ध करा रहे हैं, जिनके बारे में आप यहाँ और जानकारी पा सकते हैं.

WhatsApp पारिवारिक जीवन का एक अहम हिस्सा है - चाहे बड़ी उपलब्धियों के बारे में पूरे परिवार को अपडेट देना हो, स्कूल के बाद के प्लान के बारे में बात करनी हो या अपने किसी करीबी को यह बताना हो कि आप सुरक्षित ढंग से घर पहुँच गए हैं. हम आने वाले कुछ महीनों में पेरेंट द्वारा मैनेज किए जाने वाले अकाउंट को धीरे-धीरे उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं. हमें आपके फ़ीडबैक का इंतज़ार रहेगा, ताकि हम WhatsApp को और भी बेहतर बना सकें और परिवारों को एक दूसरे से कनेक्ट करने के लिए एक प्राइवेट और सुरक्षित तरीका उपलब्ध करा सकें.

पेरेंट द्वारा मैनेज किए जाने वाले अकाउंट को सेट करने के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें.

11 मार्च, 2026

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)