29 मई, 2025

'WhatsApp स्टेटस' आपका पर्सनल स्पेस है, जहाँ आप अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी बातें उन लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं जो आपके लिए मायने रखते हैं. चाहे आपकी शादी का दिन हो और आप उन लोगों को स्टेटस के ज़रिए वे पल दिखाना चाहें जो शादी में नहीं आ पाए, या कुछ ऐसा शेयर करना चाहें जिसने आज आपके चेहरे पर मुस्कान ला दी हो, आप अपने 'स्टेटस' में ज़िंदगी के हर तरह के लम्हों को शेयर कर सकते हैं.
ये फ़ीचर जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं और आने वाले कुछ महीनों में हमारे सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होंगे.
हर दिन की छोटी-छोटी खुशियाँ हों या कोई खास पल, हम चाहते हैं कि ये नए फ़ीचर आपके लिए अपने करीबी लोगों से जुड़ने का और भी आसान तरीका बनें और उन्हें आपकी हर बात से अप-टू-डेट रखें. ये फ़ीचर जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं और आने वाले कुछ महीनों में हमारे सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होंगे. आने वाले समय में और भी अपडेट आएँगे, इसलिए हमारे साथ बने रहें!
