फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

प्राइवेसी से जुड़े नए फ़ीचर: अनजान लोगों की कॉल म्यूट करें और प्राइवेसी चेकअप

WhatsApp पर कोई भी नया फ़ीचर डिज़ाइन करते समय हम आपके मैसेजेस की प्राइवेसी का ध्यान सबसे ज़्यादा रखते हैं. आपकी कॉल्स और मैसेजेस को सुरक्षित रखने की शुरुआत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से होती है, इसके अलावा हम अलग-अलग फ़ीचर्स के लिए सुरक्षा के नए स्तर लगातार जोड़ते जा रहे हैं, जैसे कि हाल ही में लॉन्च हुए चैट लॉक फ़ीचर में अपनी सीक्रेट चैट को पासवर्ड के ज़रिए सुरक्षित रखना, गायब होने वाले मैसेजेस का अपने आप हट जाना, एक बार दिखने के लिए सेट किए गए कंटेंट के स्क्रीनशॉट लेने की मनाही और अपनी ऑनलाइन मौजूदगी को छिपाने की सुविधा.

आज, हम इस बढ़ती हुई लिस्ट में दो नए अपडेट जोड़ते हुए बेहद खुश हैं: अनजान लोगों की कॉल म्यूट करें और प्राइवेसी चेकअप, जो अब यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं.

अनजान लोगों की कॉल म्यूट करें फ़ीचर आपको ज़्यादा प्राइवेसी और अपनी इनकमिंग कॉल्स पर ज़्यादा कंट्रोल देता है. बेहतर सुरक्षा के लिए यह फ़ीचर स्पैम, स्कैम और अनजान लोगों की कॉल्स को अपने आप ब्लॉक कर देता है. इन कॉल्स के आने पर आपके मोबाइल की घंटी नहीं बजेगी, लेकिन ये आपकी कॉल लिस्ट में दिखाई देंगी, क्योंकि हो सकता है कि इनमें से कोई कॉल आपके लिए ज़रूरी हो.

इसके अलावा हम सभी लोगों तक सुरक्षा उपायों की जानकारी पहुँचाने के लिए प्राइवेसी चेकअप नाम का एक और फ़ीचर लॉन्च कर रहे हैं, जिससे लोग एक दूसरे को WhatsApp पर उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में बता सकते हैं.

यह फ़ीचर आपको प्राइवेसी से जुड़ी ज़रूरी सेटिंग्स की हर स्टेप समझाता है, ताकि आप एक ही जगह से सुरक्षा का सही स्तर चुन सकें. अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में ‘चेकअप शुरू करें’ विकल्प चुनने पर आपको प्राइवेसी की ऐसी कई लेयर्स के बारे में बताया जाएगा, जो आपके मैसेजेस, कॉल्स और निजी जानकारी की सुरक्षा बढ़ाती हैं.

आपकी निजी बातचीत को सुरक्षित रखना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि हम जानते हैं कि लोगों को बातचीत करने के लिए एक सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म चाहिए होता है. हम इस मैसेज को नए तरीके से दुनिया भर में पहुँचा रहे हैं, ताकि हम लोगों को इसका महत्व समझा सकें. इस सप्ताह से, हम लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वे प्राइवेट मैसेजेस के ज़रिए अपने दोस्तों और करीबी लोगों से उनका हालचाल पूछें, ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके पास खुलकर बात करने के लिए एक सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म है.

20 जून, 2023

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)