फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

कम्युनिटी के नए फ़ीचर: ईवेंट और घोषणाओं वाले ग्रुप्स में जवाब देने की सुविधा

कम्युनिटी के लॉन्च होने के बाद से ही यह देखना काफ़ी दिलचस्प रहा है कि समान दिलचस्पियों वाले लोग – जैसे कि एक ही कॉलोनी के लोग, स्कूल एसोसिएशन के लोग, समान शौक रखने वाले लोग आदि – किस तरह से इस फ़ीचर का उपयोग करके समान ग्रुप्स को साथ में जोड़कर व्यवस्थित रखते हैं. कम्युनिटी को और करीब लाने के लिए, हम WhatsApp पर ईवेंट प्लान करने का एक नया तरीका पेश कर रहे हैं और घोषणाओं वाले ग्रुप्स में व्यवस्थित जवाबों की सुविधा लॉन्च कर रहे हैं, ताकि मेंबर्स, एडमिन के द्वारा पोस्ट किए जाने वाले ज़रूरी अपडेट पर जवाब दे सकें.

ईवेंट की मदद से अब लोग सीधे WhatsApp में बहुत आसानी से अपने गेट टुगेदर प्लान कर सकते हैं, फिर चाहे बात वर्चुअल मीटिंग सेट करने की हो या बर्थडे डिनर प्लान करने की. कोई भी व्यक्ति ईवेंट बना सकता है और अन्य लोग उस पर जवाब दे सकते हैं, ताकि पूरे ग्रुप को पता चल सके कि उसमें कौन लोग आने वाले हैं. मेहमानों को ईवेंट की जानकारी, ग्रुप की जानकारी वाले पेज पर भी दिखाई देगी और जो लोग उसमें शामिल होना चाहेंगे, उन्हें ईवेंट की तारीख करीब आने पर अपने आप नोटिफ़िकेशन मिल जाएँगे. ईवेंट फ़ीचर सबसे पहले कम्युनिटी में शामिल ग्रुप्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है और आने वाले महीनों में यह सभी ग्रुप्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

हम घोषणाओं वाले ग्रुप्स में जवाब देने की सुविधा भी लेकर आ रहे हैं, ताकि एडमिन इन ग्रुप्स में अपनी कम्युनिटी के अपडेट बताने के साथ-साथ इनके मेंबर्स की राय भी जान सकें. एक जैसे जवाबों को साथ मिलाकर उनकी संख्या कम की जाती है, ताकि आप यह देख सकें कि लोगों ने किस संदर्भ में क्या कहा है और इनके नोटिफ़िकेशन सभी के लिए म्यूट होते हैं.

आने वाले कुछ महीनों में, हम कम्युनिटी और ग्रुप्स में नए फ़ीचर लेकर आते रहेंगे, ताकि लोगों को WhatsApp पर अपनी एक्टिविटी को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ज़्यादा टूल मिल सकें. हम सीधे ऐप में हमारे WhatsApp चैनल के साथ-साथ यहाँ भी ज़्यादा जानकारी शेयर करेंगे.

1 मई 2024

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)