फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

पोल में किए गए नए अपडेट और WhatsApp पर कंटेंट को कैप्शन के साथ शेयर करना

ऐप में लगातार नए सुधार करते हुए, आज हम WhatsApp पर आ रहे कई नए फ़ीचर शेयर कर रहे हैं, जिनसे हमें उम्मीद है कि चैट थोड़ी और उपयोगी व मज़ेदार बन जाएँगी.

पोल में हुए नए अपडेट

हम पोल फ़ीचर में तीन नए अपडेट लेकर आ रहे हैं, ताकि ग्रुप में लोग जानकारी इकट्ठी कर सकें और साथ मिलकर फ़ैसले ले सकें.

  • एक बार वोटिंग वाले पोल बनाएँ: इनके ज़रिए लोगों के सटीक जवाब पाएँ, हम पोल क्रिएटर के लिए यह विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं कि वे लोगों को सिर्फ़ एक बार ही वोट करने की परमिशन दे सकें. पोल बनाते समय बस ‘एक से ज़्यादा जवाब देने की परमिशन दें’ विकल्प बंद कर दें.
  • अपनी चैट में पोल को सर्च करें: सभी पोल के जवाब तुरंत दे पाना हमेशा संभव नहीं होता है और बाद में चैट में किसी पोल को ढूँढना मुश्किल हो सकता है. अब आप मैसेज को पोल के अनुसार उसी तरह फ़िल्टर कर सकते हैं, जैसे आप फ़ोटो, वीडियो या लिंक को सर्च करते हैं. सभी परिणामों की लिस्ट देखने के लिए ‘चैट’ स्क्रीन पर पहले ‘सर्च करें’ पर टैप करें और फिर ‘पोल’ पर टैप करें.
  • पोल के परिणामों के अपडेट पाते रहें: अब जब भी लोग आपके पोल पर वोट करेंगे, तब आपको उनके नोटिफ़िकेशन मिल जाएँगे, ताकि आपको हमेशा जवाबों की अप-टू-डेट जानकारी रहे.

कैप्शन के साथ फ़ॉरवर्ड करना

WhatsApp पर फ़ोटो शेयर करना दोस्तों और परिवार के लोगों को अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पल दिखाने के सबसे आसान तरीकों में से एक होता है और मीडिया फ़ॉरवर्ड करने की क्षमता का मतलब यह होता है कि आप फ़ोटो को एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में तुरंत शेयर कर सकते हैं. लेकिन कभी-कभी आपके पास इतना समय नहीं होता है कि आप फ़ोटो की जानकारी दे सकें और उससे पहले ही लोग फ़ोटो पर रिएक्शन देने लगते हैं.

जब आप मीडिया को कैप्शन के साथ फ़ॉरवर्ड करते हैं, तो आपके पास वही कैप्शन रखने, उसे डिलीट करने या उसे दोबारा लिखने का विकल्प होता है, ताकि एक से दूसरी चैट में फ़ोटो शेयर करते समय आप उसके बारे में और जानकारी दे पाएँ. फ़ोटो और वीडियो फ़ॉरवर्ड करते समय भी आप उनमें कैप्शन जोड़ सकते हैं.

डॉक्यूमेंट को कैप्शन के साथ शेयर करना

फ़ोटो या वीडियो की तरह ही, जिन डॉक्यूमेंट को आप शेयर कर रहे हैं, उनके साथ भी थोड़ी जानकारी देना ज़रूरी हो सकता है. चाहे न्यूज़पेपर का कोई आर्टिकल शेयर करने की बात हो या काम से संबंधित कोई डॉक्यूमेंट शेयर करने की, अब आपके पास उसे शेयर करने से पहले उसमें कैप्शन जोड़ने का विकल्प उपलब्ध है.

ये अपडेट दुनिया भर के यूज़र्स को मिलने लगे हैं और आने वाले कुछ हफ़्तों में सभी के लिए उपलब्ध हो जाएँगे.

4 मई, 2023

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)