3 अक्टूबर, 2024

WhatsApp स्टेटस, अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से जुड़े रहने का सबसे अच्छा तरीका है और अब हम इसे और भी बेहतर बना रहे हैं. स्टेटस को लाइक करने, प्राइवेट तरीके से मेंशन करने और जिसमें आपको मेंशन किया गया हो, उस स्टेटस को रीशेयर करने की सुविधाएँ देकर हम आपके लिए उन लोगों तक पहुँचना और आसान बना रहे हैं, जो आपके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं.
स्टेटस को लाइक करना: बस एक बटन पर टैप करके लोगों को बताएँ कि आप उनके बारे में सोच रहे हैं या 

प्राइवेट मेंशन: पक्का करें कि आपके सबसे करीबी लोगों को आपका स्टेटस दिखाई दे और उन्हें प्राइवेट तरीके से मेंशन करें, ताकि वे आपके स्टेटस को अपनी ऑडियंस के साथ शेयर कर सकें. जिन लोगों को आप मेंशन करेंगे, उन्हें इसका नोटिफ़िकेशन प्राइवेट तरीके से मिलेगा और उस मेंशन को आपके स्टेटस पर नहीं दिखाया जाएगा.
ये फ़ीचर्स, जल्द ही ऐप में दिखाई देने लगेंगे और दुनिया भर के यूज़र्स इन्हें इस्तेमाल कर सकेंगे.
आने वाले कुछ महीनों में हम स्टेटस और अपडेट टैब से जुड़े कई और फ़ीचर लॉन्च करने वाले हैं, जिससे आपके लिए अपने करीबी लोगों से जुड़े रहना और भी आसान हो जाएगा. हमें बताएँ कि आपका इस बारे में क्या सोचना है!