22 मई, 2025

चाहे कोई रोमांचक फ़ुटबॉल गेम हो, आपके पसंदीदा ड्रामा सीज़न का फ़िनाले हो या फिर, कोई बड़ी खबर शेयर करनी हो, कई बार ऐसा होता है कि आपको बस उन लोगों से बात करने का मन करता है जो उस समय ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं. इसलिए, हम छोटे-बड़े सभी ग्रुप के लिए वॉइस चैट फ़ीचर लेकर आ रहे हैं. इसके ज़रिए आप जब चाहें, ग्रुप चैट छोड़े बिना या कॉल पर स्विच किए बिना, ऑडियो पर लाइव कनेक्ट कर सकते हैं. साथ ही, आपके ग्रुप में मौजूद लोग किसी भी समय इस कॉल में शामिल हो सकते हैं.
पहले यह फ़ीचर सिर्फ़ बड़े ग्रुप के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब आपके ग्रुप का कोई भी मेंबर वॉइस चैट शुरू कर सकता है. इसके लिए, अपनी चैट में सबसे नीचे जाकर ऊपर की ओर स्वाइप करें और स्क्रीन को कुछ सेकंड के लिए दबाकर रखें. वॉइस चैट शुरू करने पर न तो किसी यूज़र को इसका नोटिफ़िकेशन मिलेगा और न ही उनके फ़ोन पर घंटी बजेगी, ताकि लोग जब चाहे वॉइस चैट में शामिल हो सकें या इसे छोड़ सकें. वॉइस चैट को आपकी चैट में सबसे नीचे पिन किया जाता है, ताकि आप कॉल की सेटिंग्स आसानी से कंट्रोल कर सकें. साथ ही, नए मेंबर कभी भी कॉल में शामिल हो सकते हैं और यह देख सकते हैं कि कॉल में पहले से कौन-कौन मौजूद है.
हमेशा की तरह, WhatsApp आपके पर्सनल मैसेज और कॉल के साथ-साथ आपकी वॉइस चैट को भी डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिशन से सुरक्षित रखता है.