28 मार्च, 2025

WhatsApp स्टेटस, हमेशा से ही ज़िंदगी के यादगार पलों को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने का एक खास ज़रिया रहा है—लेकिन, क्या शानदार साउंडट्रैक के बिना इन पलों का मज़ा अधूरा नहीं लगता? अब आप अपने स्टेटस अपडेट में म्यूज़िक जोड़कर इन पलों को और भी मजे़दार बना सकते हैं.
स्टेटस लगाते समय, आपको स्क्रीन पर सबसे ऊपर म्यूज़िक नोट का आइकन दिखेगा. इस आइकन पर टैप करने से गानों की एक लाइब्रेरी अनलॉक हो जाएगी, जहाँ आप अपने पसंदीदा गाने चुन सकते हैं—फिर चाहे, वे आज के टॉप हिट्स हों, कोई नया गाना हो या कोई ऐसा गाना जिसे आप हमेशा गुनगुनाते हैं. गाने का सिर्फ़ वही हिस्सा चुनें जो आपको अपने मूड के हिसाब से सही लग रहा है – फ़ोटो में 15 सेकंड और वीडियो में 60 सेकंड तक का म्यूज़िक लगाया जा सकता है.
हमारी लाइब्रेरी में लाखों गाने उपलब्ध हैं और आप इनमें से कोई भी गाना चुन सकते हैं. आपका स्टेटस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है और आप जो भी शेयर करते हैं WhatsApp उसे देख नहीं सकता है. साथ ही, हम यह भी नहीं देख सकते कि आपने स्टेटस में कौन-सा गाना जोड़ा है.
हम यह फ़ीचर दुनिया भर में लॉन्च कर रहे हैं और अगले कुछ हफ़्तों में यह कई देशों में उपलब्ध हो जाएगा. हर स्टेटस के साथ संगीत का जादू बिखरने के लिए तैयार हो जाएँ.