31 अक्टूबर, 2024

इस साल की शुरुआत में, हम मैसेजेस को जल्दी ढूँढने के लिए चैट फ़िल्टर की सुविधा लेकर आए थे. हमें इसका बहुत अच्छा फ़ीडबैक मिला था कि यह फ़ीचर अपनी चैट्स को आसानी से ढूँढने में आपकी मदद करता है, इसलिए हमने जल्द ही इसे बेहतर बनाकर 'कस्टम लिस्ट' में बदल दिया है.
कस्टम लिस्ट के ज़रिए, अब आप अपनी चैट्स को अपनी पसंद की कस्टम कैटेगरी के अनुसार फ़िल्टर कर सकते हैं. चाहे वह परिवार, ऑफ़िस या आपके आस-पास के लोगों की लिस्ट हो, कस्टम लिस्ट के ज़रिए आप ज़रूरत पड़ने पर सबसे ज़रूरी चैट्स पर ध्यान दे सकते हैं.
आप अपने चैट टैब के ऊपर फ़िल्टर बार में + पर टैप करके अपनी लिस्ट आसानी से बना सकते हैं और एडिट कर सकते हैं या किसी लिस्ट को थोड़ी देर दबाए रखकर भी उसे एडिट कर सकते हैं.
जिस तरह आप चैट्स को 'पसंदीदा' में जोड़ते हैं, उसी तरह आप ग्रुप और पर्सनल चैट्स, दोनों तरह की चैट्स को किसी लिस्ट में जोड़ सकते हैं और आपके द्वारा बनाई गई सभी लिस्ट, फ़िल्टर बार में दिखाई देंगी.
हम कस्टम लिस्ट की सुविधा आज से यूज़र्स को उपलब्ध कराना शुरू कर रहे हैं और यह सुविधा आने वाले कुछ हफ़्तों में सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगी. हम आगे भी कस्टम लिस्ट की कार्यात्मकता को बेहतर बनाते रहेंगे, ताकि इनकी मदद से आप सबसे ज़रूरी लोगों और चैट्स पर ध्यान दे सकें.