डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

पेश है Meta AI के साथ 'इनकॉग्निटो चैट': AI से बात करने का पूरी तरह से प्राइवेट तरीक

AI से चैट करना अब लोगों के लिए जानकारी पाने और ज़रूरी सवाल पूछने का एक अहम तरीका बन गया है. इनमें से कई सवाल बेहद संवेदनशील हो सकते हैं या ऐसी चीज़ों से जुड़े होते हैं जिनमें लोग अपनी फ़ाइनेंशियल, पर्सनल, स्वास्थ्य या ऑफ़िस से जुड़ी निजी जानकारी शेयर करते हैं.

दस साल पहले, हमने दुनिया के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फ़ीचर की शुरुआत की थी और अब हम यही प्राइवेसी Meta AI के साथ की जाने वाली चैट में भी ला रहे हैं.

आज हम Meta AI के साथ 'इनकॉग्निटो चैट' फ़ीचर लॉन्च कर रहे हैं. यह AI के साथ पूरी तरह से प्राइवेट चैट करने का एक नया तरीका है. हमारी प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर बनाई गई इनकॉग्निटो चैट आपको Meta AI से इस तरह बात करने की सुविधा देती है कि कोई और आपकी बात नहीं सुन सकता.

अन्य ऐप्स ने इनकॉग्निटो स्टाइल मोड पेश किए हैं, लेकिन फिर भी वे सवालों का आना-जाना देख सकते हैं. Meta AI के साथ इनकॉग्निटो चैट पूरी तरह प्राइवेट होती है — आपकी चैट कोई नहीं पढ़ सकता, यहाँ तक कि हम भी नहीं.

जब से हमने WhatsApp पर AI की शुरुआत करने का प्लान किया है, तब से हमारा फ़ोकस इसी बात पर रहा है कि हम किस तरह इसे पूरी प्राइवेसी के साथ दुनिया भर के लोगों तक पहुँचा सकते हैं.

जब आप Meta AI के साथ इनकॉग्निटो चैट शुरू करते हैं, तो आप एक ऐसी प्राइवेट और अस्थायी चैट शुरू करते हैं जिसे सिर्फ़ आप देख सकते हैं. आपके मैसेज सुरक्षित तरीके से प्रोसेस किए जाते हैं, जिसे Meta भी एक्सेस नहीं कर सकता. आपकी बातचीत सेव नहीं होती है और डिफ़ॉल्ट रूप से आपके मैसेज गायब हो जाते हैं — इससे आपको सोचने और यह एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है कि आप क्या पोस्ट करना चाहते हैं, वह भी बिना इस चिंता के कि कोई आपके मैसेज देख रहा है.

हमें लगता है कि चैट करने का यह प्राइवेट तरीका, लोगों के लिए WhatsApp पर AI के साथ बातचीत करने के कई तरीकों में से एक अहम हिस्सा बन सकता है. आने वाले महीनों में, हम 'प्राइवेट प्रोसेसिंग' के ज़रिए सुरक्षित 'साइड चैट' फ़ीचर भी लॉन्च करेंगे. Meta AI के साथ 'साइड चैट' की मदद से आप किसी भी चैट के दौरान, जो भी बातचीत हो रही है उसके संदर्भ को समझकर, चैट में बिना किसी रुकावट के प्राइवेट रूप से मदद पा सकते हैं.

हम दुनिया भर में प्राइवेसी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. Meta AI के साथ 'इनकॉग्निटो चैट' फ़ीचर को आने वाले महीनों में WhatsApp और Meta AI ऐप पर लॉन्च किया जाएगा. आप यहाँ जाकर इस बारे में और जान सकते हैं कि Meta AI के साथ 'इनकॉग्निटो चैट' कैसे काम करती है.

13 मई, 2026

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप