28 जुलाई, 2026

चाहे आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हों, डेस्क पर हों या दोनों के बीच स्विच कर रहे हों, WhatsApp पर कॉल करना बहुत ही आसान और प्राइवेट है. आज हम इसमें कुछ नए फ़ीचर लेकर आ रहे हैं, जिससे आपके लिए यह काम करना और भी आसान हो जाएगा, फिर चाहे आप कहीं भी हों या किसी भी डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हों.
वेब कॉलिंग: अब आप सीधे WhatsApp वेब के ज़रिए पर्सनल और ग्रुप में ऑडियो और वीडियो दोनों तरह से कॉल कर सकते हैं और उठा सकते हैं. ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है.
चाहे आप किसी कॉलेज के स्टूडेंट हों और किसी साझा कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हों, किसी ऐसे वर्क लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हों जिस पर ऐप डाउनलोड नहीं हो सकते या फिर सिर्फ़ अपने ब्राउज़र का इस्तेमाल करना पसंद करते हों, आप जिस ब्राउज़र पर पहले से हैं उसे छोड़े बिना कॉल कर सकते हैं. आप अपने अन्य डिवाइस पर उपलब्ध फ़ीचर को एक्सेस कर पाएँगे, जिनमें स्क्रीन शेयरिंग, रिएक्शन और आपकी पूरी कॉल हिस्ट्री और पसंदीदा कॉन्टैक्ट के साथ कॉल टैब शामिल हैं. ये सभी फ़ीचर आपके ब्राउज़र से एक्सेस किए जा सकेंगे.
वेब पर आपकी कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं — जिनका इस्तेमाल आप जब चाहें, कितनी भी देर तक कर सकते हैं और वह भी बिलकुल मुफ़्त. यह वही प्राइवेट अनुभव है जिसकी अपेक्षा आप WhatsApp से करते हैं.
कॉल ट्रांसफ़र: किसी एक्टिव ग्रुप कॉल को बिना डिस्कनेक्ट किए एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर स्विच करें. जब आप यात्रा कर रहे हों और अपने मोबाइल डिवाइस या टैबलेट से कॉल शुरू करें, तो उस कॉल को आप घर पहुँचने के बाद आसानी से WhatsApp वेब या डेस्कटॉप पर ट्रांसफ़र कर सकते हैं और बड़ी स्क्रीन पर कॉल में बातचीत कर सकते हैं. इसके अलावा, आप घर से कॉल शुरू कर सकते हैं और उसे मोबाइल या टैबलेट पर ट्रांसफ़र कर सकते हैं.
वेटिंग रूम: हमने वेटिंग रूम की सुविधा इसलिए दी है, ताकि आप इस बात को ज़्यादा कंट्रोल कर सकें कि आपकी ग्रुप कॉल में कब और कौन शामिल हो सकता है. जब आप WhatsApp कॉल लिंक बनाकर "शामिल होने के लिए मंज़ूरी लेना ज़रूरी है" ऑप्शन को ऑन करते हैं, तो कॉल में शामिल होने वाले लोगों को कॉल में शामिल होने की मंज़ूरी मिलने तक वेटिंग रूम में रखा जाएगा.
QuickHD: हम कॉल की शुरुआत में आपके वीडियो अनुभव को और बेहतर बना रहे हैं. QuickHD की मदद से अब कॉल के शुरुआती कुछ ही सेकंड में आप HD (हाई-डेफ़िनिशन) वीडियो का आनंद ले सकते हैं.
शोर हटाने का फ़ीचर: हमने आपके आस-पास के बैकग्राउंड शोर को हटाने के लिए 'शोर हटाने का फ़ीचर' लॉन्च किया है, ताकि आप जिस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, उसे आपकी आवाज़ साफ़ सुनाई दे – चाहे आप शोरगुल या व्यस्त माहौल में ही क्यों न हों. इसे आपकी कॉल सेटिंग्स में जाकर किसी भी समय मैनेज किया जा सकता है.
ये फ़ीचर धीरे-धीरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं और जल्द ही सभी यूज़र इन्हें इस्तेमाल कर सकेंगे. हमें उम्मीद है कि इन फ़ीचर की मदद से WhatsApp पर कॉल करना और भी आसान हो जाएगा.