7 जनवरी, 2026

नया साल आ गया है और अपनी ग्रुप चैट को अपग्रेड करने का यही सबसे सही समय है. WhatsApp पर ग्रुप चैट के ज़रिए आप अपने करीबी लोगों से जुड़े रह सकते हैं, भले ही वे किसी भी तरह के डिवाइस का इस्तेमाल करते हों. आप उनके साथ बहुत कुछ शेयर कर सकते हैं जैसे कि आप नए साल के रिज़ॉल्यूशन शेयर करना चाहते हों, किसी खास मौके की तैयारी कर रहे हों या फिर अपनी फ़ुटबॉल लीग जीतने की प्लानिंग कर रहे हों.
आज हम ऐसे नए फ़ीचर पेश करने जा रहे हैं, जिनके ज़रिए आप ग्रुप चैट में जुड़े रह सकते हैं और खुद को और बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर सकते हैं.
मेंबर टैग: हम सभी की भूमिकाएँ अलग-अलग होती हैं और कभी-कभी आप ग्रुप चैट में किसी मेंबर के बारे में ज़्यादा जानकारी देना चाहते हैं. अब आप खुद को एक टैग दे सकते हैं, जो ग्रुप को आपकी भूमिका बताता है और हर उस ग्रुप के लिए कस्टमाइज़ किया जा सकता है जिसमें आप शामिल हैं. जैसे कि आपकी भूमिका किसी ग्रुप में “महेश के पिता” और दूसरे ग्रुप में “गोलकीपर” की हो सकती है.
टेक्स्ट स्टिकर: आप जिन मैसेज को सबसे अलग दिखाना चाहते हैं, उनके लिए अब आप 'स्टिकर सर्च' में अपना टेक्स्ट टाइप करके किसी भी शब्द को स्टिकर में बदल सकते हैं. आप नए बनाए गए स्टिकर को सीधे अपने स्टिकर पैक में जोड़ सकते हैं और आपको पहले उन्हें चैट में भेजना नहीं पड़ेगा.
ईवेंट रिमाइंडर: अब अपनी ग्रुप चैट में कोई ईवेंट बनाते और भेजते समय, आप आमंत्रित किए गए लोगों के लिए कस्टमाइज़ किए गए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं. इससे सभी लोगों को आपके द्वारा होस्ट की जा रही पार्टी में जाना या फिर ईवेंट के हिसाब से सही समय पर कॉल में शामिल होना याद रहेगा.
ये नए अपडेट, ग्रुप्स को एक दूसरे के करीब लाने के लिए पिछले कुछ सालों में लॉन्च किए गए कई शानदार फ़ीचर्स के साथ जुड़ेंगे – जैसे कि 2GB तक की बड़ी फ़ाइलें शेयर करना, HD मीडिया, स्क्रीन शेयरिंग, वॉइस चैट वगैरह. हमारा मानना है कि WhatsApp पर ग्रुप चैट करने का अनुभव सबसे अच्छा है और हम इसे और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.