फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

फ़ॉरवर्ड करने की सुविधा में किए गए अन्य बदलाव

हमने WhatsApp को एक प्राइवेट मैसेजिंग ऐप के तौर पर बनाया था - ताकि लोगों को अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से बातचीत करने का एक आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीका मिल सके. इसमें जब भी हमने नए फ़ीचर्स जोड़े, तब हमने इस बात का ध्यान रखा कि लोगों के बीच वैसी प्राइवेसी बनी रहे, जैसी उन्हें पसंद है.

कुछ साल पहले हमने WhatsApp पर एक नया फ़ीचर जोड़ा था, जो आपको किसी मैसेज को एक ही बार में कई चैट्स पर फ़ॉरवर्ड करने देता है.

आज हम मैसेजेस को फ़ॉरवर्ड करने की इस सुविधा पर लिमिट लगाने का टेस्ट लॉन्च कर रहे हैं, यह लिमिट WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले सभी यूज़र्स पर लागू होगी. भारत में लोग, दुनिया के दूसरे किसी भी देश की तुलना में कहीं ज़्यादा मैसेजेस, फ़ोटो और वीडियो फ़ॉरवर्ड करते हैं, इसलिए यहाँ हम किसी मैसेज को एक बार में सिर्फ़ 5 चैट्स पर फ़ॉरवर्ड करने की लिमिट को भी टेस्ट करेंगे और हम मीडिया मैसेज के पास बने क्विक फ़ॉरवर्ड बटन को भी हटा देंगे.

हमारा मानना है कि ये बदलाव WhatsApp को उसके असली रूप में - मतलब कि उसे एक प्राइवेट मैसेजिंग ऐप के रूप में बनाए रखने में हमारी मदद करेंगे, जैसा कि हम इसे हमेशा से बनाना चाहते थे.

हम हमेशा ही आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखते हैं, इसलिए ही WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है और हम इस तरह के फ़ीचर्स की मदद से लगातार अपने ऐप को बेहतर बनाते रहेंगे. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारे 'WhatsApp पर सुरक्षा से जुड़े सुझाव' पेज पर जाएँ.

अपडेट: WhatsApp ने इस टेस्ट का सावधानी से मूल्यांकन किया और छह महीनों से ज़्यादा समय तक यूज़र्स से फ़ीडबैक भी लिए. मैसेज फ़ॉरवर्ड करने की लिमिट तय करने से दुनिया भर में फ़ॉरवर्ड किए गए मैसेजेस की संख्या में कमी आई है. आज से WhatsApp का सबसे नया वर्शन चलाने वाले सभी यूज़र्स किसी मैसेज को एक बार में सिर्फ़ 5 चैट्स पर ही फ़ॉरवर्ड कर पाएँगे, जिससे WhatsApp करीबी कॉन्टैक्ट्स के बीच की प्राइवेट मैसेजिंग वाला ऐप बना रहेगा. हम यूज़र्स से उनके अनुभव के बारे में लगातार फ़ीडबैक लेते रहेंगे और समय के साथ-साथ वायरल कंटेंट को हैंडल करने के नए तरीके ढूँढते रहेंगे.

पिछले अपडेट की तारीख: 21 जनवरी, 2019

19 जुलाई, 2018

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)