26 मार्च, 2026

समय के साथ-साथ, हमारी चैट उन पलों का रिकॉर्ड बन जाती हैं जो आपके लिए मायने रखते हैं: परिवार के साथ की गई बातचीत, दोस्तों के साथ की गई हंसी-मज़ाक और ऐसे फ़ोटो और वीडियो जिन्हें हम बार-बार शेयर करते रहते हैं. आप इसका ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठा सकें, इसके लिए हम WhatsApp का इस्तेमाल करना और भी आसान बनाने के नए तरीके पेश कर रहे हैं — फिर आप चाहे अपनी चीज़ें मैनेज करना चाहते हों, काम और निजी ज़िंदगी को संतुलित करना चाहते हों या फिर चाहे हर चैट का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठाना चाहते हों.
स्पेस खाली करें, आपके लिए मायने रखने वाली चीज़ें सेव करें: जैसे-जैसे आपकी चैट बढ़ती जाती हैं, वैसे-वैसे आपका स्पेस भी भरता जाता है. अब आप किसी भी चैट में मौजूद बड़ी फ़ाइलों को ढूँढकर उन्हें डिलीट कर सकते हैं, ताकि आप अपनी पूरी चैट डिलीट किए बिना ऐसी चीज़ों को हटा सकें जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है. ऐसा करने के लिए बस चैट के नाम पर टैप करें और 'स्टोरेज मैनेज करें' को चुनें. आप चाहें, तो चैट को डिलीट करते समय आप सिर्फ़ मीडिया फ़ाइल हटा सकते हैं और चैट हिस्ट्री को बरकरार रख सकते हैं.
एक प्लेटफ़ॉर्म से दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर चैट ट्रांसफ़र करना हुआ आसान: हमारा चैट ट्रांसफ़र फ़ीचर अब एक ही प्लेटफ़ॉर्म के अंदर चैट हिस्ट्री ट्रांसफ़र करने के अलावा, iOS से Android पर भी चैट हिस्ट्री ट्रांसफ़र करने को सपोर्ट करता है. फ़ोन बदलना मुश्किल नहीं रहा. अब सिर्फ कुछ टैप से आप अपनी चैट, फ़ोटो और वीडियो आसानी से ट्रांसफ़र कर सकते हैं.
दो अकाउंट, एक मोबाइल – अब iOS पर: अब आप iOS पर एक ही समय में दो WhatsApp अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं—जैसे Android में करते हैं. अब आपको काम और निजी चैट को अलग रखने के लिए दो मोबाइल फ़ोन साथ रखने की ज़रूरत नहीं है. अब आपको सबसे नीचे टैब में अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो दिखाई देगी, ताकि आपको हमेशा पता चले कि आप कौन-सा अकाउंट इस्तेमाल कर रहे हैं.
आपके मूड से मैच होने वाले स्टिकर: स्टिकर के इस्तेमाल से आपकी चैट और भी मज़ेदार हो सकती है—और अब WhatsApp आपको इमोजी टाइप करते समय उनका सुझाव देगा, ताकि आप आसनी से स्टिकर इस्तेमाल कर पाएँ. सिर्फ़ एक टैप से आप इमोजी को ऐसे स्टिकर से बदल सकते हैं जो आपकी भावनाओं को बिल्कुल वैसे ही दिखाता है.
Meta AI की मदद से फ़ोटो टच-अप: अब आप फ़ोटो भेजने से पहले सीधे अपनी चैट में Meta AI की मदद से फ़ोटो टच-अप कर सकते हैं. इससे ध्यान भटकाने वाली किसी चीज़ को हटाना, नया बैकग्राउंड डालना या मज़ेदार स्टाइल अप्लाई करना आसान हो जाता है. (हो सकता है कि Meta AI के फ़ीचर सभी यूज़र के लिए उपलब्ध न हों.)
AI की मदद से लिखना और भी ज़्यादा उपयोगी हो गया है: लिखने में मदद पाएँ फ़ीचर अब आपकी बातचीत के आधार पर सुझाया गया जवाब ड्राफ़्ट कर सकता है, ताकि आपको सही मैसेज मिल सके – ये सब एकदम प्राइवेट तरीके से किया जाता है.
ये फ़ीचर, जल्द ही ऐप में दिखने लगेंगे और सभी यूज़र इन्हें इस्तेमाल कर सकेंगे. हमें उम्मीद है कि इन फ़ीचर की मदद से WhatsApp इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाएगा.