11 दिसंबर, 2025

हम छुट्टियों के सीज़न से पहले, नए फ़ीचर्स का एक और बंडल पेश कर रहे हैं. इस संस्करण में कई नए और शानदार अपडेट शामिल हैं, जैसे कि मिस्ड कॉल के मैसेज, स्टेटस के लिए मज़ेदार स्टिकर, बेहतर Meta AI फ़ोटो जेनरेशन और कई अन्य अपडेट. इन सभी के ज़रिए अपने करीबी लोगों से पहले से कहीं ज़्यादा आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है.

मिस्ड कॉल मैसेज: छुट्टियों का समय बहुत बिज़ी होता है. इसमें हम अपनों से मिलने-जुलने में इतने मग्न रहते हैं कि कभी-कभी कॉल पर भी बात नहीं हो पाती है. अगर कोई व्यक्ति आपकी कॉल नहीं उठा पाता है, तो अब आप कॉल के प्रकार के आधार पर, सिर्फ़ एक टैप में वॉइस या वीडियो नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं, ताकि वे इसे बाद में सुन सकें या देख सकें. इस नए तरीके से वॉइसमेल का चलन बंद हो जाएगा.
वॉइस चैट में रिएक्शन दें: वॉइस चैट के ज़रिए आप पूरे ग्रुप को रिंग किए बिना मैसेज भेजने और लाइव बातचीत के बीच तुरंत स्विच कर सकते हैं. अब आप वॉइस चैट के दौरान रिएक्शन दे सकते हैं, ताकि आप बातचीत को बीच में रोके बिना तुरंत 'चीयर्स!' कह सकें.
ग्रुप कॉल स्पीकर स्पॉटलाइट: वीडियो कॉल पर, स्पीकर को अपने आप प्राथमिकता दी जाती है, ताकि आप वीडियो कॉल पर आसानी से बातचीत कर सकें.

Meta AI पर फ़ोटो बनाने का प्रोसेस पहले से बेहतर बनाया गया है: Meta AI ने WhatsApp पर Midjourney और Flux से नई फ़ोटो जेनरेट करने के मॉडल की सुविधा दी है. इससे आपको छुट्टियों के मौके पर शेयर करने के लिए ग्रीटिंग और फ़ोटो बनाने के दौरान अपनी चैट या स्टेटस में बड़ा बदलाव दिखेगा.
Meta AI की मदद से अपनी फ़ोटो ऐनिमेट करें: अब आप किसी भी फ़ोटो को छोटे वीडियो में ऐनिमेट कर सकते हैं, ताकि आप अपनी चैट या स्टेटस को और मज़ेदार बना सकें.
डेस्कटॉप पर नया मीडिया टैब: अपने डॉक्यूमेंट, लिंक और मीडिया फ़ाइलों को सभी चैट्स में एक ही जगह पर ढूँढें – ताकि Mac, Windows और वेब पर आसानी से फ़ाइलें खोजी जा सकें और काम को ज़्यादा तेज़ी से किया जा सके.
बेहतर लिंक प्रीव्यू: हमने लिंक प्रीव्यू के लुक को पहले से बेहतर बनाया है. अब लंबे URL वाले लिंक को आसान बनाया गया है, ताकि आपकी चैट में कोई रुकावट न आए और आपकी बातचीत बिना किसी परेशानी के जारी रहे.

स्टेटस पर नए स्टिकर: हमने स्टेटस पर अपनी बात कहने के और तरीके जोड़े हैं, जैसे कि गाने के बोल जोड़ना, सवाल पूछना जिनका जवाब दूसरे लोग दे सकते हैं और इंटरैक्टिव स्टिकर जिन पर टैप करके आप इंटरैक्ट कर सकते हैं.
चैनल पर सवाल: हमने चैनल पर सवालों की सुविधा भी शुरू की है, ताकि एडमिन अपनी ऑडियंस के साथ बेहतर तरीके से एंगेज कर सकें और रियल-टाइम में जवाब पा सकें.
नए फ़ीचर और अपडेट की जानकारी पाने के लिए हमारे साथ बने रहें!