22 जुलाई, 2026

अब आपकी सबसे ज़रूरी बातचीत सिर्फ़ आपके फ़ोन तक सीमित नहीं है. आप अपने iPad पर सोफ़े से अपने दोस्तों से बात कर रहे हैं, घर जाते समय परिवार से बात कर रहे हैं और अपने काम और दिन को मैनेज करने के लिए कई अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच कर रहे हैं.
चाहे आप कहीं भी हों, WhatsApp आपके लिए काम करना जारी रखेगा. इसलिए, हम अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर इस तरह के फ़ीचर तैयार कर रहे हैं, जिन्हें आप अन्य ऐप और डिवाइस पर भी आसानी से इस्तेमाल कर सकें – ताकि WhatsApp आपकी ज़िंदगी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके.
अपने iPad से WhatsApp के लिए साइन अप करें: जब हमने पिछले साल iPad के लिए WhatsApp की घोषणा की थी, तब से लोगों की ओर से जो सबसे ज़्यादा बात हमें सुनने को मिली है, वह यह है कि वे अपने मोबाइल को लिंक किए बिना सीधे अपने iPad पर WhatsApp अकाउंट बनाना चाहते हैं. अब आप ऐसा कर सकते हैं. सीधे iPad ऐप पर WhatsApp के लिए रजिस्टर करें, अपना अकाउंट सेटअप करें और बस हो गया.
बेहतर बनाए गए CarPlay और Android Auto: हमने दोनों के अनुभव को पूरी तरह से रीफ़्रेश कर दिया है. अब आप हैंड्स-फ़्री तरीके से सीधे अपनी कार की स्क्रीन से मैसेज सुन सकते हैं और उसका जवाब दे सकते हैं, कॉल कर सकते हैं, कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं और अपने पसंदीदा लोगों से संपर्क कर सकते हैं.
PDF, अपग्रेड किए गए: अब आप PDF को डाउनलोड किए बिना सीधे WhatsApp में खोल सकते हैं, फिर सीधे चैट में हाइलाइट करने और एनोटेट करने जैसे हल्के-फुल्के एडिट कर सकते हैं. यह सुविधा वेब और डेस्कटॉप पर उपलब्ध है, जो Adobe Acrobat द्वारा दी जाती है.
आप जो सुन रहे हैं, उसे शेयर करें: म्यूज़िक शेयर करना अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका है और अब आप Apple Music या Spotify से सीधे अपने WhatsApp स्टेटस पर गाने शेयर कर सकते हैं. बस कुछ ही टैप में, आपके दोस्त देख सकते हैं कि इस वक्त आपका मूड कैसा है. इससे आपका 'स्टेटस' बेहतर तरीके से आपकी भावनाएँ दर्शाता है.
ये फ़ीचर्स अब से लागू किए जा रहे हैं. हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में आपके लिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ जुड़े रहना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो जाएगा.