फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

नए फ़ीचर की जानकारी: स्टिकर, कॉल, चैनल, स्टेटस और अन्य चीज़ों के अपडेट

पिछले कुछ महीनों में WhatsApp के लिए कई नए फ़ीचर और अपडेट पर लगातार काम किया गया है. यहाँ कुछ टूल, सेटिंग्स और फ़ीचर जैसे कि चैट,कॉल और अपडेट टैब की नई जानकारी दी गई है जिन्हें आप शायद अब तक नहीं देख पाए हैं.

चैट

ऐसी जगह जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्राइवेट और एन्क्रिप्टेड चैट कर सकते हैं

ऐनिमेट किए गए इमोजी: हमने इमोजी और ज़्यादा मज़ेदार बना दिए हैं. अब आप जब इन्हें चैट में शेयर करेंगे, तो ये एनिमेट हो जाएँगे.

एनिमेट किए गए स्टिकर बनाना: अपने पसंदीदा वीडियो को एनिमेट किए गए स्टिकर में बदलकर अपने स्टिकर को और ज़्यादा मज़ेदार बनाएँ.

अवतार सोशल स्टिकर: सोशल स्टिकर पर्सनल चैट में उपलब्ध होते हैं. ये सिर्फ़ उन लोगों के साथ शेयर किए जा सकते हैं जिन्होंने अवतार बनाया हुआ है और जिनका नंबर आपने अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में डिफ़ॉल्ट रूप से सेव किया हुआ है.

आसानी से ग्रुप बनाना: अब आप बिना किसी को शामिल किए नया ग्रुप बना सकते हैं. सिर्फ़ ग्रुप को नाम दें और फिर अन्य मेंबर को सीधे शामिल करें या लिंक भेजकर आमंत्रित करें.

कैप्शन लिखें, रिएक्शन दें और अलग-अलग मीडिया फ़ाइलों पर जवाब दें: अब जब आप कई फ़ोटो और वीडियो एक साथ भेजते हैं, तो आप सभी पर एक ही कैप्शन जोड़ सकते हैं. मैसेज पाने वाले यूज़र इन सभी पर एक ही बार में या फिर एक-एक करके हर फ़ोटो या वीडियो पर अपना रिएक्शन या जवाब दे सकते हैं.

कॉल

नई कॉल करने, लिंक शेयर करने और अपनी कॉल हिस्ट्री मैनेज करने के लिए खास तौर से बनाया गया टैब

नए फ़िल्टर और इफ़ेक्ट: हमने आपके लिए 6 नए फ़िल्टर और 6 मज़ेदार इफ़ेक्ट बनाए हैं, ताकि आप वीडियो कॉल करते समय या फ़ोटो लेते समय इनका इस्तेमाल कर सकें.

अपडेट

इस टैब में स्टेटस और अपडेट दिखते हैं और यह आपकी पर्सनल चैट से अलग होता है

चैनल पर फ़ोटो पोल: चैनल पर पोल अब और ज़्यादा इंटरैक्टिव और मज़ेदार हो गए हैं. अब चैनल एडमिन पोल के हर ऑप्शन पर फ़ोटो जोड़ सकते हैं.

चैनल अपडेट पर स्टार लगाना: अब आप अपने पसंदीदा अपडेट पर स्टार लगा सकते हैं और जब चाहे उसे वापस देख सकते हैं.

स्टेटस पर ग्रुप को मेंशन करना: पिछले साल हमने दोस्तों और परिवारजनों को स्टेटस पर मेंशन करने का फ़ीचर उपलब्ध कराया है. अब आप ग्रुप को भी स्टेटस पर मेंशन कर सकते हैं. ग्रुप के सभी मेंबर को इसका नोटिफ़िकेशन ग्रुप चैट में मिलेगा और वे स्टेटस को अपने स्टेटस पर शेयर कर पाएँगे.

नए फ़ीचर और अपडेट की जानकारी पाने के लिए हमारे साथ बने रहें!

12 जून, 2025

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)