कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

नए सुरक्षा फ़ीचर: अकाउंट की सुरक्षा, डिवाइस वेरिफ़िकेशन, ऑटोमेटिक सुरक्षा कोड

WhatsApp में, हमारा मानना ​​है कि आपके मैसेज पर्सनल बातचीत की तरह निजी और सुरक्षित होने चाहिए. इस सुरक्षा सिस्टम के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है डिफ़ॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के ज़रिए आपके पर्सनल मैसेज की प्राइवेसी बनाए रखना, और हम आपको ज़्यादा प्राइवेसी और आपके मैसेज पर ज़्यादा कंट्रोल देने के लिए नए फ़ीचर बनाने का काम हमेशा जारी रखेंगे.

इससे जुड़े कई काम हमारी टीम करती रहती है, जिसके लिए आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं होती है. आज, हम आपको कुछ और सुरक्षा फ़ीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हम आने वाले महीनों में लॉन्च करेंगे.

अकाउंट की सुरक्षा: अगर आप अपने WhatsApp अकाउंट को किसी नए डिवाइस पर स्विच करना चाहते हैं - तो हम इस बात की अच्छी तरह से जाँच करते हैं कि वास्तव में यह काम आप ही कर रहे हैं. सुरक्षा बढ़ाने की एक और पहल के तौर पर अब से, हम आपके पुराने डिवाइस पर आपसे यह वेरिफ़ाई करने को कह सकते हैं कि आपको वाकई में अपना अकाउंट स्विच करना है या नहीं. इस फ़ीचर से आपके अकाउंट को किसी अन्य डिवाइस पर ले जाने की अनधिकृत कोशिश के बारे में आपको सचेत किया जा सकता है.

डिवाइस वेरिफ़िकेशन: आज मोबाइल डिवाइस मैलवेयर लोगों की प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है. यह आपकी परमिशन के बिना आपके मोबाइल फ़ोन का फ़ायदा उठा सकता है और अनचाहे मैसेज भेजने के लिए आपके WhatsApp का उपयोग कर सकता है. इससे आपको बचाने के लिए, हमने आपके अकाउंट को वेरिफ़ाई करने के लिए सुरक्षा की एक और लेयर जोड़ी है - इसमें आपको कुछ नहीं करना होता है - और अगर आपके डिवाइस से छेड़छाड़ की जाती है, तो यह आपके अकाउंट को सुरक्षित बनाए रखता है. इससे आप बिना किसी रुकावट के WhatsApp का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं. इस टेक्नोलॉजी के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए यहाँ जाएँ.

ऑटोमेटिक सुरक्षा कोड: सुरक्षा को लेकर जागरूक ज़्यादातर यूज़र्स हमेशा हमारे सुरक्षा कोड वेरिफ़िकेशन फ़ीचर का उपयोग करते आए हैं, जिसकी मदद से यह पक्का हो जाता है कि आप उसी व्यक्ति से चैट कर रहें हों, जिससे आप चैट करना चाहते हैं. आप 'कॉन्टैक्ट की जानकारी' के तहत एन्क्रिप्शन टैब पर जाकर खुद इसके बारे में पता कर सकते हैं. इस प्रोसेस को सभी के लिए आसान और ऐक्सेस करने योग्य बनाने के लिए, हम “मुख्य ट्रांसपेरेंसी” नामक प्रोसेस पर आधारित एक सुरक्षा फ़ीचर लॉन्च कर रहे हैं, जिससे आप ऑटोमेटिक तरीके से यह वेरिफ़ाई कर सकते हैं कि आपका कनेक्शन सुरक्षित है. इसका मतलब है कि आप एन्क्रिप्शन टैब पर क्लिक करके तुरंत यह वेरिफ़ाई कर पाएँगे कि आपकी पर्सनल बातचीत सुरक्षित है या नहीं. जो लोग इस टेक्नोलॉजी के बारे में और जानना चाहते हैं, वे यहाँ क्लिक करें.

इसके अलावा हम तीन और तरीकों से आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर रहे हैं. ऐसे कई काम हैं, जिन्हें करके हम सभी के लिए सुरक्षा बढ़ा सकते हैं, फिर भी दो फ़ीचर ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ़ आप ही चालू कर सकते हैं: टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप का उपयोग करना. अगर आप पहले से ही इन दोनों फ़ीचर्स का उपयोग कर रहे हैं, तो कृपया अपने दोस्तों को इनके बारे में बताएँ, ताकि और भी लोग अपनी सुरक्षा बढ़ा सकें.

उम्मीद करते हैं कि इन फ़ीचर के ज़रिए मिलने वाली बेहतर सुरक्षा का फ़ायदा लोग लेंगे. जल्द ही हम सुरक्षा से जुड़े और भी अपडेट देंगे.


13 अप्रैल, 2023

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप