डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

WhatsApp स्टेटस का आनंद लेने के नए तरीके

स्टेटस, WhatsApp पर दोस्तों और करीबी लोगों के साथ छोटे-छोटे अपडेट शेयर करने का एक लोकप्रिय तरीका है. ये 24 घंटे में गायब हो जाते हैं और इनमें फ़ोटो, वीडियो, GIF, टेक्स्ट आदि शामिल हो सकते हैं. आपकी पर्सनल चैट्स और कॉल्स की तरह ही आपका WhatsApp स्टेटस भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है, ताकि आप इसे प्राइवेट और सुरक्षित तरीके से शेयर कर सकें.

हमें बहुत खुशी है कि हम WhatsApp स्टेटस में नए फ़ीचर्स का एक सेट जोड़ने जा रहे हैं, जो आपके लिए अपनी बात कहना और दूसरों के साथ जुड़ना और भी आसान बना देगा.

प्राइवेट ऑडियंस सिलेक्टर

ज़रूरी नहीं है कि आपके द्वारा शेयर किया जाने वाला हर स्टेटस हर बार आपके सभी कॉन्टैक्ट्स के लिए सही हो. हम आपको अपने हर स्टेटस के लिए अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स अपडेट करने की सुविधा दे रहे हैं, ताकि आप जब भी अपना स्टेटस अपडेट करें, तब आप यह चुन सकें कि आपका स्टेटस किसे दिखाई देगा. आपका सबसे हालिया ऑडियंस सिलेक्शन सेव कर लिया जाएगा और वही ऑडियंस आपके अगले स्टेटस की डिफ़ॉल्ट ऑडियंस होगी.

वॉइस स्टेटस

हम WhatsApp स्टेटस पर 30 सेकंड तक के वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करने और शेयर करने की सुविधा देना शुरू कर रहे हैं. वॉइस स्टेटस का उपयोग और भी पर्सनल अपडेट शेयर करने के लिए किया जा सकता है, ख़ासकर तब जब आपको लिखकर बात करने के बजाय बोलकर बात करना ज़्यादा पसंद हो.

स्टेटस रिएक्शन

हम स्टेटस रिएक्शन जोड़ रहे हैं, ताकि आप अपने दोस्तों और करीबी लोगों के स्टेटस अपडेट पर तेज़ी से और आसानी से जवाब दे सकें. पिछले साल रिएक्शन लॉन्च होने के बाद से यूज़र्स को इस फ़ीचर का सबसे ज़्यादा इंतज़ार था. अब आप किसी भी स्टेटस पर ऊपर की ओर स्वाइप करके और आठ में से किसी एक इमोजी पर टैप करके उसका जवाब दे सकते हैं. आप स्टेटस पर पहले की तरह जवाब में टेक्स्ट, वॉइस मैसेज, स्टिकर आदि भी भेज सकते हैं.

नए अपडेट के लिए स्टेटस प्रोफ़ाइल रिंग

नई स्टेटस प्रोफ़ाइल रिंग के होने पर आप अपने प्रिय व्यक्ति का कोई भी स्टेटस देखने से नहीं चूकेंगे. जब भी आपका कोई कॉन्टैक्ट अपना स्टेटस अपडेट शेयर करेगा, तो यह रिंग उनकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर दिखने लगेगी. यह चैट लिस्ट, ग्रुप में शामिल लोगों की लिस्ट और कॉन्टैक्ट डीटेल्स में दिखाई देगी.

स्टेटस पर लिंक के प्रीव्यू

अब आप जब अपने स्टेटस पर कोई लिंक पोस्ट करेंगे, तो आपको लिंक के कंटेंट का बिल्कुल वैसा ही विजुअल प्रीव्यू दिखाई देगा, जैसा कि लिंक को मैसेज में भेजने पर दिखाई देता है. विजुअल प्रीव्यू दिखने पर आपके स्टेटस बेहतर दिखाई देते हैं और इससे आपके कॉन्टैक्ट्स को लिंक पर क्लिक करने से पहले ही इसका बेहतर अंदाज़ा हो जाता है कि लिंक किस बारे में है.

ये अपडेट दुनिया भर के यूज़र्स को मिलने लगे हैं और आने वाले कुछ हफ़्तों में सभी के लिए उपलब्ध हो जाएँगे. हम जल्द ही लोगों को स्टेटस से जुड़े इन नए फ़ीचर्स का आनंद लेते हुए देखना चाहते हैं.

7 फ़रवरी, 2023

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप