कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

इमोजी रिएक्शन भेजें, 2GB तक की फ़ाइल शेयर करें, ग्रुप में 512 लोगों तक को जोड़ें

फ़ुल इमोजी कीबोर्ड से WhatsApp पर ‘रिएक्शंस’ बेहतर हो रहे हैं. अब आप इसमें स्किन टोन सिलेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यूज़र्स अब अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ चैट करते समय अपनी बात नए तरीकों से कह सकते हैं.

जैसा कि हमने पिछले महीने WhatsApp के कम्युनिटीज़ फ़ीचर के बारे में अपने विज़न की घोषणा की थी, अब हम यह फ़ीचर बिल्ड कर रहे हैं ताकि क्लोज़ निट ग्रुप्स (जैसे कि स्कूल, धार्मिक ग्रुप या बिज़नेसेज़) WhatsApp पर सुरक्षित तरीके से बातचीत के साथ-साथ और भी बहुत कुछ कर पाएँ. हमें अब तक जो फ़ीडबैक मिले हैं, वे काफ़ी सकारात्मक रहे हैं और अब हम अपने यूज़र्स तक बहुत सारे नए फ़ीचर्स पहुँचाने में बिल्कुल भी देर नहीं करना चाहते.

हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अब इमोजी रिएक्शंस WhatsApp के नए वर्शन पर उपलब्ध हैं. रिएक्शंस मज़ेदार हैं, तेज़ हैं और ग्रुप्स में ओवरलोड को भी कम करते हैं. आने वाले समय में हम रिएक्शंस में और ज़्यादा एक्सप्रेशंस ऐड करते रहेंगे.

इसके अलावा, अब आप WhatsApp में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुरक्षा के साथ एक बार में 2GB तक की फ़ाइल्स भेज पाएँगे. पहले यह लिमिट 100MB थी और हमें लगता है कि साइज़ लिमिट बढ़ने से छोटे बिज़नेसेज़ और स्कूल ग्रुप्स को कोलैबोरेट करने में काफ़ी मदद मिलेगी. हमारी सलाह है कि बड़ी फ़ाइलें शेयर करते समय वाई-फ़ाई का इस्तेमाल करें. बड़ी फ़ाइल डाउनलोड या अपलोड करते समय आपको काउंटर दिखाई देगा, ताकि आपको पता चल सके कि फ़ाइल ट्रांसफ़र होने में कितना समय लगने वाला है.

हमें, चैट में और ज़्यादा लोगों को ऐड करने का ऑप्शन देने के कई अनुरोध मिले और यही वजह है कि अब हम ग्रुप में लोगों को ऐड करने की लिमिट को बढ़ाकर 512 करने वाले हैं. WhatsApp पर प्राइवेट और सुरक्षित कम्युनिटीज़ बनाने के लिए हम काफ़ी काम कर रहे हैं और हमें लगता है इन सुधारों से लोगों व ग्रुप्स को एक दूसरे के और पास लाने में मदद मिलेगी.

हम आशा करते हैं कि इन अपडेट्स को लोग काफ़ी पसंद करेंगे और इस्तेमाल करके उन्हें मज़ा भी आएगा. उम्मीद है कि साल भर में हम और भी नए फ़ीचर्स लेकर आएँगे.

पिछला अपडेट: 11 जुलाई 2022

5 मई 2022

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप