कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

WhatsApp में Meta AI से बात करें

WhatsApp पर Meta AI को आए लगभग एक साल हो चुका है और हमें इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे लोगों से वाकई में बहुत अच्छा फ़ीडबैक मिल रहा है. Meta Connect में आज हमने कुछ नए अपडेट की घोषणा की है. इन अपडेट के आने के बाद, आप अपनी आवाज़ में Meta AI से रियल-टाइम में बात कर सकेंगे और उसे फ़ोटो भेजकर उससे फ़ोटो एडिट करवा सकेंगे. इन अपडेट के आने के बाद लोगों के लिए अपने आइडिया को एक्सप्लोर करना, बेहतर तरीके से चैट करना और नई चीज़ें आज़माना और भी आसान हो जाएगा.

  • मुझसे बात करो: अब आप Meta AI से बात कर सकते हैं और वह आपकी बात का जवाब भी देगा. कोई सवाल पूछने के लिए बस वेवफ़ॉर्म बटन को दबाएँ और फिर Meta AI तुरंत आपको माँगी गई जानकारी दे देगा. इस फ़ीचर के उपलब्ध होने के बाद, आप अलग-अलग वॉइस ऑप्शन भी चुन सकेंगे, जिनमें दुनिया भर की मशहूर हस्तियों की आवाज़ें भी शामिल होंगी.
  • यह देखो: अब आप Meta AI को कोई फ़ोटो भेजकर उससे संबंधित अपने किसी भी सवाल का जवाब पा सकते हैं. जैसे कि आप किसी दूसरी भाषा में लिखे मेनू की फ़ोटो खींचकर उसका अनुवाद पूछ सकते हैं या किसी पौधे की फ़ोटो भेजकर उसकी देखभाल करने का तरीका पूछ सकते हैं.
  • मेरी फ़ोटो एडिट करो: Meta AI अब आपकी फ़ोटो को एडिट करने, जैसे कि फ़ोटो में कुछ जोड़ने, हटाने या बदलने में आपकी मदद कर सकता है. जैसे कि आप फ़ोटो के बैकग्राउंड में दिख रहे किसी अजनबी को हटा सकते हैं या किसी चीज़ का रंग बदलकर उसे नए अंदाज़ में देख सकते हैं.

हम अपने बिज़नेस AI का भी दायरा बढ़ा रहे हैं, ताकि बिज़नेस से बात करते समय ज़्यादा लोगों को तुरंत सेवाएँ मिल सकें. हम WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल कर रहे हज़ारों बिज़नेस के साथ मिलकर इन सेवाओं की शुरुआत कर रहे हैं और अगले एक साल में इन सेवाओं का दायरा और भी बढ़ाने की कोशिश करेंगे. इससे जुड़ी ज़्यादा जानकारी यहाँ दी गई है.

Meta AI तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और हम दुनिया भर के लोगों को नए फ़ीचर्स उपलब्ध कराने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. कृपया अपना फ़ीडबैक हमें देते रहें और Meta AI का इस्तेमाल करने के दिलचस्प तरीके बताने के लिए हमें Threads पर टैग करें.

25 सितंबर, 2024

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप