फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

‘सभी के लिए वैक्सीन’ स्टिकर पैक और वैक्सीन लगवाने के लिए हेल्पलाइन सपोर्ट

WhatsApp, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर “Vaccines for All (सभी के लिए वैक्सीन)" नाम का स्टिकर पैक लॉन्च कर रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि इन स्टिकर्स के ज़रिये लोग एक-दूसरे से मनोरंजक और क्रिएटिव तरीके से जुड़ पाएँगे. COVID-19 वैक्सीन के उपलब्ध होने की खुशी, राहत और वैक्सीन की संभावनाओं के बारे में अपने विचार शेयर कर पाएँगे. साथ ही, वे इस मुश्किल दौर में लोगों की जान बचाने वाले चिकित्सा-कर्मियों के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए भी स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस महामारी की शुरुआत से ही हमने 150 से भी ज़्यादा राष्ट्रीय, प्रांतीय और स्थानीय सरकारों तथा WHO और UNICEF जैसे संगठनों के साथ मिलकर काम किया है, ताकि हम अपने 2 बिलियन से भी ज़्यादा यूज़र्स को COVID-19 हेल्पलाइन सपोर्ट के ज़रिए सही जानकारी और रिसोर्स दे सकें. पिछले साल दुनिया भर की इन हेल्पलाइनों पर 3 बिलियन से भी ज़्यादा मैसेज भेजे गए.

कई देशों में यह महामारी एक नए चरण में पहुँच चुकी है. इंडोनेशिया, दक्षिण अफ़्रीका, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और भारत जैसे देशों की सरकारें अपने नागरिकों को प्राइवेट कम्युनिकेशन के ज़रिए वैक्सीन से जुड़ी सही जानकारी देने और वैक्सीन लगवाने का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए इन हेल्पलाइनों का इस्तेमाल कर रही हैं. इंडोनेशिया में इसकी सर्विस शुरू होने के 5 दिनों के अंदर ही 5,00,000 स्वास्थ्य-कर्मियों ने इस सर्विस पर वैक्सीन लगवाने के अपॉइंटमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया था.

हम सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की मदद करना चाहते हैं ताकि वे वैक्सीन से जुड़ी जानकारी और सर्विसेस उपलब्ध कराने के लिए दुनिया भर में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से जुड़ सकें. ख़ास कर उन लोगों से, जो ऐसी जगहों पर रहते हैं जहाँ पहुँचना मुश्किल है या वंचित तबके के लोगों से. हमने WhatsApp Business API से मैसेज भेजने पर लगने वाले शुल्क को भी हटा दिया है.

अभी कई देशों में लोग एक-दूसरे से आमने-सामने कम ही मिल रहे हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि WhatsApp के ज़रिए लोग अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ अपने विचार, अनुभव और उम्मीदें बिना किसी रुकावट के शेयर करते रहेंगे.

'सभी के लिए वैक्सीन' स्टिकर पैक अब WhatsApp पर उपलब्ध है.

6 अप्रैल, 2021

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)