25 जुलाई 2024

काफ़ी समय से हमने इस बारे में कोई न्यूज़ शेयर नहीं की थी कि WhatsApp कितनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और आज हमारे पास आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत बढ़िया न्यूज़ है. इस महीने तक अमेरिका में WhatsApp के 10 करोड़ यूज़र हो गए हैं.
हमें इस माइलस्टोन का काफ़ी समय से इंतज़ार था और इसने साबित कर दिया है कि अमेरिका में WhatsApp ही वह सॉल्यूशन है, जो कई अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर एक समान तरीके से चलता है. भले ही किसी के पास iPhone हो या Android, लोग उस पर ऐसी प्राइवेट और सुरक्षित मैसेजिंग चाहते हैं जो सबके लिए काम की हो और हम यह सुविधा सबसे अच्छी तरह से देते हैं.
चाहे आप कैंपस के लिए कॉलेज का ग्रुप बना रहे हों, अपने रिश्तेदारों से जुड़ रहे हों या पूरी कम्युनिटी को साथ ला रहे हों - हम आप सभी के आभारी हैं कि आप WhatsApp का उपयोग कर रहे हैं. हम आने वाले महीनों में आपके लिए और भी कई नए शानदार फ़ीचर लाते रहेंगे.