13 जून 2024

2015 में जब हमने WhatsApp पर कॉलिंग की सुविधा शुरू की थी, तब से हम इसमें लगातार सुधार कर रहे हैं और इसमें ग्रुप कॉल, वीडियो कॉल और मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म सपोर्ट की सुविधा लेकर आए हैं.
आज हम ऐसे कई अपडेट के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आपके सभी डिवाइसों से कॉल करना और भी बेहतर हो जाएगा, ये अपडेट अगले कुछ हफ़्तों में उपलब्ध हो जाएँगे:
हम ऑडियो और वीडियो की क्वालिटी पर भी लगातार ध्यान दे रहे हैं, ताकि आप किसी भी जगह से बढ़िया क्वालिटी की कॉल कर सकें. हमने हाल ही में MLow कोडेक लॉन्च किया है, जिससे कॉल की विश्वसनीयता बढ़ी है. मोबाइल डिवाइसों से की जाने वाली कॉल्स में शोर और ईको को कम करने के फ़ीचर में भी सुधार कर दिया गया है, जिससे शोर वाली जगहों से कॉल करना और भी आसान हो गया है. बढ़िया कनेक्शन वाले लोग ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली वीडियो कॉल कर सकते हैं. ऑडियो ज़्यादा साफ़ सुनाई देने लगे हैं, भले ही आपकी नेटवर्क कनेक्टिविटी अच्छी न हो या आप पुराने डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हों. MLow कोडेक के बारे में ज़्यादा जानकारी पढ़ने और ऑडियो क्वालिटी का अंतर सुनने के लिए यहाँ जाएँ.
हम WhatsApp पर कॉलिंग की सुविधा में लगातार सुधार करते रहेंगे, ताकि आप दुनिया में किसी भी जगह से बेहतरीन क्वालिटी की प्राइवेट कॉल्स कर सकें.