14 अगस्त, 2025

आज हम WhatsApp पर नए फ़ीचर्स की अनाउंसमेंट कर रहे हैं. इनकी मदद से आप आसानी से ग्रुप कॉल को प्लान कर सकते हैं जिससे कॉल पहले से ज़्यादा इंटरैक्टिव हो सकती हैं.
चाहे आप पूरे परिवार के साथ मिलने या सहकर्मियों के साथ मीटिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, कई बार पहले से प्लानिंग करना जरूरी होता है. अब आप कॉल शेड्यूल कर सकते हैं और लोगों या ग्रुप को जुड़ने के लिए पहले से आमंत्रित कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, कॉल टैब में जाकर '+' बटन को दबाएँ > 'कॉल शेड्यूल करें' ऑप्शन को चुन सकते हैं.
आप कॉल टैब में जाकर कॉल को देख और मैनेज कर सकते हैं. इसमें कॉल में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट भी शामिल होती है, जिसे आप अपने पर्सनल कैलेंडर में जोड़ सकते हैं या दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं. कॉल में शामिल होने वाले लोगों को कॉल शुरू होने का नोटिफिकेशन मिलेगा.
अब ग्रुप कॉल में यूज़र्स नए फ़ीचर्स का इस्तेमाल करके अपनी बात और बेहतर तरीके से कह सकते हैं. अब आप ग्रुप कॉल में हाथ उठाकर यह बता सकते हैं कि आप कुछ कहना चाहते हैं या फिर, बिना कुछ कहे रिएक्शन दे सकते हैं.
कॉल लिंक को भी अपडेट किया गया है. अब अगर आप कॉल लिंक बनाते हैं, तो किसी के भी कॉल में शामिल होने पर आपको उसका नोटिफ़िकेशन मिलेगा.
हमेशा की तरह, WhatsApp पर आपकी कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहती है.
हम आशा करते हैं कि इन फ़ीचर का को इस्तेमाल करते समय आपको मज़ा आएगा और आप अपने काम और बेहतर तरीके से कर सकेंगे. हमें आपके फ़ीडबैक का इंतज़ार रहेगा.