फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

वॉइस मैसेज अब बनेंगे और भी बेहतर

जब 2013 में हमने वॉइस मैसेजिंग का फ़ीचर लॉन्च किया था, तब हमें पता था कि इससे लोगों का बातचीत करने का तरीका बदल जाएगा. वॉइस मैसेज को रिकॉर्ड करना और भेजना उतना ही आसान है जितना कि मैसेज लिखना और भेजना. WhatsApp पर हर दिन करीब 7 बिलियन वॉइस मैसेजेस भेजे जाते हैं. ये सभी मैसेजेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होते हैं.

हम कुछ नए फ़ीचर्स लेकर आ रहे हैं जिनसे WhatsApp पर वॉइस मैसेजिंग और भी बेहतर बन जाएगी. इनमें शामिल हैं:

  • आउट ऑफ़ चैट प्लेबैक: इससे आप वॉइस मैसेज को अपनी चैट के बाहर सुनते हुए दूसरे मैसेज पढ़ने और उनका जवाब देने दूसरे काम भी कर सकते हैं.
  • रिकॉर्डिंग को रोकना/वहीं से वापस चालू करना: अब आप वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करते समय, जब चाहें रिकार्डिंग को बीच में रोक सकते हैं और उसे वहीं से वापस चालू कर सकते हैं.
  • वेवफ़ॉर्म विज़ुअलाइज़ेशन: इससे आपको रिकॉर्डिंग सुने बिना ही उसका वेवफ़ॉर्म दिख जाता है (जिससे पता चलता है रिकॉर्डिंग में कहाँ रुकावट है, कहाँ वॉल्यूम ज़्यादा है और कहाँ कम है).
  • ड्राफ़्ट प्रीव्यू: इससे आप वॉइस मैसेजेस भेजने से पहले उन्हें सुन सकते हैं.
  • प्लेबैक को याद रखना: इससे आप किसी वाइस मैसेज को वहीं से आगे सुनना जारी रख सकते हैं, जहाँ आपने उसे रोका था.
  • फ़ॉरवर्ड किए गए मैसेजेस को तेज़ी से चलाना: इससे आप किसी भी वॉइस मैसेज को 1.5 गुना या 2 गुना तेज़ स्पीड पर सुन सकते हैं.

वॉइस मैसेजेस के ज़रिए लोग अपनी बातें बेहतर तरीके से कह पाते हैं और इन्हें भेजना भी आसान होता है. टेक्स्ट मैसेजेस के मुकाबले वॉइस मैसेजेस में आपकी फ़ीलिंग ज़्यादा असली लगती हैं. कई स्थितियों में WhatsApp पर वॉइस मैसेज भेजना टेक्स्ट मैसेज भेजने से ज़्यादा आसान रहता है. कोई भी इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकता है - चाहे वह आपके घर का वह सदस्य हो, जिसे टाइपिंग बिल्कुल पसंद नहीं है या आपका वह दोस्त हो, जिसे कहानियाँ सुनाना पसंद है, चाहे वह आपका ऐसा कोई सहकर्मी हो, जिसे मोटिवेशन की ज़रूरत है या फिर वह ख़ास इंसान, जिसकी आवाज़ सुनकर आपकी दिन भर की थकान मिट जाती है.

आने वाले हफ़्तों में यूज़र्स इन फ़ीचर्स का इस्तेमाल कर पाएँगे.

30 मार्च, 2022

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)