फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

WhatsApp पर Meta AI अब कई भाषाओं में उपलब्ध है और अब यह पहले से ज़्यादा क्रिएटिव और ज़्यादा स्मार्ट है

WhatsApp पर उपलब्ध Meta AI. नए फ़ीचर; कई और भाषाओं व देशों में उपलब्ध.

नए उपयोगी फ़ीचर्स और कई भाषाओं के साथ Meta AI लगातार बेहतर होता जा रहा है और हमें खुशी है कि हम इस मददगार और क्रिएटिव असिस्टेंट को आज से कई और देशों में लॉन्च कर रहे हैं.

लगातार ज़्यादा से ज़्यादा देशों में पहुँच रहा है

Meta AI से आप अपने सवालों के जवाब, नए आइडिया और नई प्रेरणा पा सकते हैं. यह अब नए फ़ीचर्स के साथ अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, मेक्सिको, पेरू और कैमरून जैसे 22 देशों में और कई नई भाषाओं जैसे फ़्रेंच, जर्मन, हिन्दी, इटैलियन, पुर्तगाली और स्पैनिश में उपलब्ध है. आने वाले समय में यह और भी कई भाषाओं में उपलब्ध हो जाएगा.

AI जेनरेटेड फ़ोटो को एडिट करना

हम आपको किसी फ़ोटो में आसानी से बदलाव करने या उसे एडिट करने जैसे कि उसमें नई चीज़ें जोड़ने या कुछ चीज़ों को हटाने की सुविधा देकर आपके लिए Meta AI के ज़रिए अपनी मनपसंद फ़ोटो बनाना और आसान भी बना रहे हैं. शुरुआत करने के लिए, अपनी फ़ोटो के बारे में बताने के लिए "imagine" टाइप करें और फिर Meta AI द्वारा बनाई गई फ़ोटो के जवाब में उससे अपनी पसंद के अनुसार उस फ़ोटो में कुछ जोड़ने, हटाने या ऐनिमेट करने को कहें. AI जेनरेटेड फ़ोटो को एडिट करने की सुविधा शुरुआत में सिर्फ़ अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है और यह जल्द ही दूसरी भाषाओं में भी उपलब्ध हो जाएगी.

AI के ज़रिए खुद की फ़ोटो जेनरेट करना

क्या आपने कभी सोचा है कि आप सुपरहीरो के रूप में कैसे दिखेंगे या अगर आप अलग-अलग तरह की हेयर स्टाइल या कपड़े आज़माना चाहते हैं - तो अब आप अपनी AI के ज़रिए अपनी कैसी भी फ़ोटो बना सकते हैं. शुरुआत करने के लिए, Meta AI के साथ चैट करते समय बस “मेरे चेहरे की तस्वीर लगाकर कल्पना करो” टाइप करें. आसान सेटअप के बाद, आप कोई भी प्रॉम्प्ट जोड़ सकेंगे, जैसे "रेट्रो गुलाबी और हरे रंग के स्की आउटफ़िट में मेरे चेहरे की तस्वीर लगाकर कल्पना करो" और Meta AI आपके बताए गए सीन में आपकी फ़ोटो बना देगा. आप किसी भी समय अपनी सेटअप फ़ोटो को रीसेट या डिलीट कर सकते हैं. यह सुविधा अभी अमेरिका में बीटा वर्शन में उपलब्ध है. यह जल्द ही कई और भाषाओं व देशों में उपलब्ध हो जाएगी.

हमें खुशी है कि हम WhatsApp के ज़रिए लगातार ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के साथ Meta AI की नई सुविधाएँ और फ़ीचर्स शेयर कर रहे हैं. आपके पर्सनल मैसेजेस और कॉल्स हमेशा की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे. इसका मतलब है कि WhatsApp या Meta उन्हें देख या सुन नहीं सकते. टीम Meta AI के जवाबों को बेहतर बनाने के लिए तेज़ी से काम कर रही है और हर दो हफ़्‍तों में नए सुधार जोड़ रही है. हमें आपका फ़ीडबैक पाकर बहुत खुशी होगी और हम यह जानना चाहते हैं कि Meta AI ने और भी क्रिएटिव बनने और आपकी कल्पना को सच बनाने में आपकी मदद कैसे की है. हमें Threads पर टैग करें और बताएँ कि आपने क्या कल्पना की है.

23 जुलाई 2024

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)