हम WhatsApp का उपयोग करना ज़्यादा आसान और ज़्यादा मज़ेदार बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, इसलिए हमें इस बात की बेहद खुशी है कि हम कई नए फ़ीचर्स और डिज़ाइन में कई नए बदलावों के साथ नए साल की शुरुआत करने जा रहे हैं.
कैमरे के इफ़ेक्ट: पिछले साल हमने वीडियो कॉल के लिए जो इफ़ेक्ट लॉन्च किए थे, उन्हें आपने काफ़ी पसंद किया. अब, जब भी आपको कोई वीडियो या फ़ोटो लेकर उसे चैट में भेजना हो, तो आप उसे और आकर्षक बनाने के लिए इन्हीं 30 बैकग्राउंड, फिल्टर और इफ़ेक्ट में से किसी को भी चुन सकते हैं.
सेल्फ़ी स्टिकर: अगर आपको कस्टम स्टिकर बहुत पसंद हैं, तो अब आप सीधे अपनी सेल्फ़ी को स्टिकर में बदल सकते हैं. बस स्टिकर पर टैप करने के बाद स्टिकर बनाएँ पर टैप करें, फिर आपको सेल्फ़ी लेने और अपना स्टिकर बनाने के लिए कैमरे का विकल्प दिखाई देगा. यह फ़ीचर Android के लिए उपलब्ध है और जल्द ही iOS पर आने वाला है.
स्टिकर पैक शेयर करें: क्या आपको ऐसा कोई स्टिकर पैक दिखा है, जो आपको लगता है कि आपके दोस्त को बहुत पसंद आएगा? अब आप किसी भी स्टिकर पैक को आसानी से सीधे अपनी चैट में शेयर कर सकते हैं.
तुरंत रिएक्शन दें: अब आप किसी मैसेज पर रिएक्शन देने के लिए उस पर दो बार टैप कर सकते हैं और स्क्रॉल करके अपने सबसे ज़्यादा उपयोग किए जाने वाले रिएक्शन को देख सकते हैं.
हम इस साल कई और बढ़िया फ़ीचर्स लेकर आने वाले हैं और साथ में आपको प्राइवेट व सुरक्षित मैसेजिंग की सुविधा हमेशा की तरह मिलती रहेगी, चाहे आप दुनिया में कहीं भी हों.