16 जून, 2025

आज हम अपने 'अपडेट' टैब के लिए कुछ नए फ़ीचर पेश कर रहे हैं. आपको 'चैनल' और 'स्टेटस', दोनों इसी टैब में दिखेंगे. हम पिछले दो सालों से इस टैब पर काम कर रहे हैं, ताकि आप इस टैब के ज़रिए WhatsApp पर कुछ नया सर्च कर सकें. आज हर दिन 1.5 बिलियन लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. लोगों के उत्साह से हमें कुछ नया करने की प्रेरणा मिली है. हम सभी एडमिन, संगठनों और बिज़नेस की मदद करना चाहते हैं, ताकि वे WhatsApp पर आगे बढ़ सकें.
ऐसा करने के लिए हम तीन तरीके अपनाएँगे:
ये नए फ़ीचर आपकी पर्सनल चैट से अलग, सिर्फ़ 'अपडेट' टैब में दिखेंगे. इसका मतलब है कि अगर आप सिर्फ़ दोस्तों और परिवारजनों के साथ चैट करने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके अनुभव में कोई बदलाव नहीं होगा.
प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाए गए विज्ञापन
WhatsApp पर मौजूद हमारे अन्य फ़ीचर की ही तरह, इन फ़ीचर को भी हमने जितना हो सके निजी बनाने की कोशिश की है. आपके पर्सनल मैसेज, कॉल और स्टेटस हमेशा की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे. इसका मतलब है कि कोई भी उन्हें देख या सुन नहीं सकता (हम भी नहीं).
आपको 'स्टेटस' या 'चैनल' में आपकी पसंद के विज्ञापन दिखाने के लिए हम सीमित जानकारी का इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि आपके देश या शहर का नाम, भाषा, आप किन चैनलों को फ़ॉलो करते हैं और आपको दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के साथ आप कैसे इंटरैक्ट करते हैं. जिन लोगों ने अपने WhatsApp अकाउंट को 'अकाउंट सेंटर' में जोड़ने का ऑप्शन चुना है, हम उनके सभी Meta अकाउंट से ली गई जानकारी और विज्ञापन से जुड़ी प्राथमिकताओं का भी इस्तेमाल करेंगे.
हम विज्ञापनदाताओं के साथ आपका फ़ोन नंबर न तो शेयर करते हैं और न ही उसे बेचते हैं. आपको किस तरह के विज्ञापन दिखाए जाएँ, यह तय करने के लिए हम आपके पर्सनल मैसेज, कॉल और ग्रुप की जानकारी का इस्तेमाल नहीं करते.
हम पिछले कई सालों से ऐसा बिज़नेस बनाने के अपने प्लान के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जो आपकी पर्सनल चैट में किसी तरह से रुकावट न डाले. इसलिए, हमें लगता है कि 'अपडेट' टैब एक ऐसी जगह है, जहाँ ये नए फ़ीचर काम कर सकेंगे. इसका इस्तेमाल शुरू करने के बारे में जानने के लिए, बिज़नेस और चैनल के एडमिन यह लेख पढ़ें.