डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

अपना WhatsApp यूज़रनेम रिज़र्व करने का समय आ गया है

जब आप किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं, चाहे वह कोई क्लासमेट हो, पड़ोसी या कोई ऐसा व्यक्ति जिससे आप किसी ईवेंट में मिले, तो उनके साथ फ़ोन नंबर शेयर करना एक बड़ा कदम लग सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि आपका फ़ोन नंबर आपकी निजी जानकारी है और यह आपके जीवन के साथ कई तरीकों से जुड़ा होता है. कभी-कभी ऐसा होता है कि आप अपना नंबर शेयर किए बिना ही चैट करना चाहते हैं.

ग्रुप चैट के लिए भी यही नियम लागू होता है. आप फ़ुटबॉल टीम के पेरेंट ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन जिन लोगों से आप कभी नहीं मिले हैं, उनके साथ अपना फ़ोन नंबर शेयर करने के लिए अभी तैयार नहीं हैं.

इसलिए, हम WhatsApp के लिए यूज़रनेम का फ़ीचर लेकर आ रहे हैं. इस हफ़्ते से आप अपना यूज़रनेम रिज़र्व कर सकते हैं, ताकि इस साल के अंत में फ़ीचर लॉन्च होने पर आप उसका इस्तेमाल कर सकें. WhatsApp पर तीन सौ करोड़ से ज़्यादा लोग हैं और कई लोगों के नाम एक जैसे हैं. इस वजह से, हम रिज़र्वेशन का काम पहले से ही शुरू कर रहे हैं, ताकि सभी लोग अपनी पसंद का यूज़रनेम चुन सकें.

ज़्यादातर लोगों के लिए, WhatsApp यूज़रनेम ऐसा होना चाहिए जिसे सिर्फ़ वही लोग जानते हों जिनसे आप संपर्क करना चाहते हैं. अगर आप कोई यूज़रनेम नहीं बना पा रहे हैं, तो हमारा यूज़रनेम जेनरेटर आपके लिए एक खास यूज़रनेम बना सकता है.

हम यह भी जानते हैं कि कुछ लोग जैसे कि क्रिएटर, छोटे बिज़नेस और संगठन लगातार अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बनाए रखना चाहते हैं. उनके लिए हमने WhatsApp पर उनके मौजूदा Instagram या Facebook यूज़रनेम को क्लेम करने का विकल्प रिज़र्व कर दिया है.

WhatsApp को और भी ज़्यादा प्राइवेट बनाने के लिए यूज़रनेम हमारा सबसे नया कदम है. ब्राउज़ करने के लिए कोई डायरेक्ट्री और कोई सुझाव नहीं है – आपसे पहली बार संपर्क करने के लिए लोगों को आपका सटीक यूज़रनेम पता होना चाहिए. आपके यूज़रनेम के ज़रिए WhatsApp पर आपसे कौन संपर्क कर सकता है, इसे कंट्रोल करने के लिए हमने एक ऑप्शनल यूज़रनेम कुंजी बनाई है. आपको मैसेज भेजने वाले यूज़र के लिए यह कुंजी जानना ज़रूरी होगा.

हमारे द्वारा यूज़रनेम का फ़ीचर लॉन्च किए जाने के बाद, जब आप किसी व्यक्ति या बिज़नेस को पहली बार मैसेज भेजेंगे, तो उन्हें आपका फ़ोन नंबर नहीं दिखाई देगा. ऐसा तभी होगा, जब आपने अपना यूज़रनेम चालू किया होगा.

WhatsApp के नए वर्जन पर अपना ऑप्शनल यूज़रनेम रिज़र्व करने में कुछ ही सेकंड लगते हैं – सेटिंग्स > अकाउंट > यूज़रनेम पर जाएँ.

हम अगले कुछ महीनों में यूज़रनेम का फ़ीचर धीरे-धीरे लॉन्च करेंगे और जब यह फ़ीचर आपके देश में उपलब्ध हो जाएगा, तब आपको WhatsApp पर इसका नोटिफ़िकेशन भेजेंगे.

29 जून, 2026

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप