फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

मोबाइल डिवाइस पर WhatsApp का सपोर्ट

इस हफ़्ते WhatsApp ने अपने सात साल पूरे कर लिए हैं. WhatsApp के लिए अब तक का सफ़र अद्भुत रहा है. हम आने वाले कुछ महीनों में आपके लिए सुरक्षा के नए फ़ीचर्स और अपने करीबी लोगों से जुड़े रहने के नए तरीके लेकर आएँगे.

आइए देखें कि जब हमने शुरुआत की थी, वह समय कैसा था. जब हमने 2009 में WhatsApp की शुरुआत की थी, तब लोग मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल आज की तरह नहीं करते थे. Apple App Store को आए कुछ ही महीने हुए थे. उस समय बिके लगभग 70% स्मार्टफ़ोन में Blackberry और Nokia के ऑपरेटिंग सिस्टम थे. Google, Apple और Microsoft के ऑपरेटिंग सिस्टम उस समय बिके 25% से भी कम मोबाइल फ़ोन में मौजूद थे, जो आजकल 99.5% मोबाइल फ़ोन में होते हैं.

अगले सात साल के लिए, हम अपना ध्यान उन मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म पर देना चाहते हैं, जिनका इस्तेमाल सबसे ज़्यादा लोग करते हैं. इसलिए 2016 के अंत तक हम इन मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म पर WhatsApp Messenger का सपोर्ट बंद कर देंगे:

  • BlackBerry OS और BlackBerry 10
  • Nokia S40
  • Nokia Symbian S60
  • Android 2.1 और Android 2.2
  • Windows Phone 7
  • iPhone 3GS/iOS 6

ये सभी मोबाइल डिवाइस, हमारे सफ़र का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन हमें अपने ऐप के फ़ीचर्स बढ़ाने के लिए जिस तरह की क्षमताओं की ज़रूरत है, वे इन फ़ोन में उपलब्ध नहीं हैं.

हमारे लिए यह फ़ैसला लेना काफ़ी मुश्किल था, लेकिन लोगों को WhatsApp के ज़रिए दोस्तों, परिवार के लोगों और अन्य करीबी लोगों से जोड़े रखने के बेहतर तरीके उपलब्ध करवाने के लिए हमें ऐसा करना ही पड़ा. अगर आप इनमें से किसी भी मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हमारा अनुरोध है कि आप 2016 के खत्म होने से पहले नए Android, iPhone या Windows Phone का इस्तेमाल करना शुरू कर दें, ताकि आप WhatsApp का इस्तेमाल करना जारी रख सकें.

अपडेट: आप इन प्लेटफ़ॉर्म पर नीचे बताई गई तारीखों के बाद WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे:

  • Nokia Symbian S60 पर 30 जून, 2017 के बाद
  • BlackBerry OS और BlackBerry 10 पर 31 दिसंबर, 2017 के बाद
  • Nokia S40 पर 31 दिसंबर, 2018 के बाद
  • सभी Windows Phone ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस पर 31 दिसंबर, 2019 के बाद. 1 जुलाई, 2019 के बाद शायद यह ऐप Microsoft Store में उपलब्ध नहीं रहेगा
  • Android 2.3.7 और इससे पहले के वर्शन पर 1 फ़रवरी, 2020 के बाद
  • iPhone iOS 7 और इससे पहले के वर्शन पर 1 फ़रवरी, 2020 के बाद

ध्यान दें: चूँकि हम इन प्लेटफ़ॉर्म के लिए अपने ऐप का सपोर्ट बंद कर देंगे, इसलिए हो सकता है कि इन पर कुछ फ़ीचर्स अचानक से काम करना बंद कर दें.

पिछला अपडेट: 14 जून, 2019

26 फ़रवरी, 2016

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)