27 मई, 2025

हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब iPad पर WhatsApp उपलब्ध है और इस तरह हमने यूज़र की सबसे बड़ी माँगों में से एक को पूरा कर दिया है.
अब आपके सभी पसंदीदा फ़ीचर बड़ी स्क्रीन पर आ गए हैं. 'iPad के लिए WhatsApp' के ज़रिए, दोस्तों और परिवारजनों से कनेक्ट रहना अब और भी आसान हो गया है. एक साथ 32 लोगों के साथ वीडियो और ऑडियो कॉल करें. इसके अलावा, अपनी स्क्रीन शेयर करें और फ़्रंट और बैक दोनों कैमरे इस्तेमाल करें.
हमने 'iPad के लिए WhatsApp' को मल्टीटास्किंग के लिए तैयार कर दिया है, ताकि आप एक साथ कई काम कर सकें. एक साथ कई ऐप देखने के लिए, iPadOS के मल्टीटास्किंग फ़ीचर जैसे 'स्टेज मैनेजर'*, 'स्प्लिट व्यू' और 'स्लाइड ओवर' का इस्तेमाल करें. इससे आप वेब ब्राउज़ करते समय मैसेज भेज सकेंगे या कॉल पर बात करते हुए अपनी ग्रुप ट्रिप के ऑप्शन सर्च कर सकेंगे. WhatsApp आपके 'मैजिक कीबोर्ड' और Apple Pencil के साथ भी काम करता है.
'iPad के लिए WhatsApp' अपनी इंडस्ट्री की सबसे बेहतर मल्टी-डिवाइस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके, आपके iPhone, Mac और अन्य डिवाइस पर सभी चीज़ों को सिंक रखता है. साथ ही, यह आपके पर्सनल मैसेज, कॉल और मीडिया को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है, चाहे आप किसी भी प्लेटफ़ॉर्म या डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हों. चैट लॉक जैसी अतिरिक्त प्राइवेसी की मदद से आप बेफ़िक्र होकर अपनी प्राइवेट चैट कर सकते हैं, भले ही आपके iPad का उपयोग दूसरे लोग भी करते हों.
यह iPad पर WhatsApp की बस शुरुआत है और हमें इसके बारे में आपके फ़ीडबैक का इंतज़ार रहेगा. इसे आज ही App Store से डाउनलोड किया जा सकता है.
*स्टेज मैनेजर फ़ीचर, M4 वाले iPad Pro, iPad Pro 12.9-इंच (तीसरी और इसके बाद की जेनरेशन), iPad Pro 11-इंच (पहली और इसके बाद की जेनरेशन) और iPad Air (पाँचवीं जेनरेशन), iPad Air 11-इंच (M2 और इसके बाद की जेनरेशन), iPad Air 13-इंच (M2 और इसके बाद की जेनरेशन) पर उपलब्ध है.