डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

नए फ़ीचर की जानकारी: ग्रुप चैट, इवेंट, कॉल्स, चैनल और अन्य चीज़ों के अपडेट

समय-समय पर नए फ़ीचर और अपडेट आते रहते हैं, जिससे हो सकता है कि आप WhatsApp इस्तेमाल करने के उपयोगी और दिलचस्प तरीकों की जानकारी पर ध्यान न दे पाएँ. हम नए अपडेट, टूल्स और सेटिंग्स से जुड़ी जानकारी आपके साथ शेयर करते रहेंगे, ताकि आप अप-टू-डेट रहें. आज के अपडेट में वे फ़ीचर शामिल हैं जिन्हें हाल ही में लॉन्च किया गया है. ये आपकी बातचीत, कॉल और चैनल इस्तेमाल करने के आपके अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं.

चैट

ऐसी जगह जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्राइवेट और एन्क्रिप्टेड चैट कर सकते हैं

ग्रुप चैट में ‘ऑनलाइन’ दिखने का संकेत: अब ग्रुप के नाम के नीचे आपको रियल-टाइम में यह दिखेगा कि कितने लोग ‘ऑनलाइन’ हैं, ताकि आपको यह पता चल सके कि चैट करने के लिए कौन उपलब्ध है.

ग्रुप्स में नोटिफ़िकेशन हाइलाइट करना: क्या आप अपनी ग्रुप चैट के नोटिफ़िकेशन की प्राथमिकताओं को अपने हिसाब से सेट करना चाहते हैं? नई सेटिंग 'इसके लिए नोटिफ़ाई करें' का इस्तेमाल करें और 'हाइलाइट' चुनें, ताकि आपको सिर्फ़ @टैग किए गए, जवाबों और सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स के मैसेज से जुड़े नोटिफिकेशन ही मिलें. इसके अलावा, आप 'सभी' को चुनकर हर नोटिफ़िकेशन पा सकते हैं.

इवेंट अपडेट: अब आप ग्रुप के अलावा, 1:1 चैट में भी इवेंट बना सकते हैं. अब आप RSVP को 'शायद' के तौर पर मार्क कर सकते हैं, किसी व्यक्ति को प्लस वन के रूप में आमंत्रित कर सकते हैं, लंबे इवेंट के लिए, इवेंट खत्म होने की तारीख और टाइम सेट कर सकते हैं और इवेंट को चैट में पिन कर सकते हैं.

टैप करके रिएक्शन देना: कभी-कभी ऐसा होता है कि आप भी वही कहना चाहते हैं, जो किसी और ने कहा है. अब आप तुरंत सभी के रिएक्शन देख सकते हैं और जिस रिएक्शन को भेजना चाहते हैं, उस पर टैप कर सकते हैं.

iPhone पर डॉक्यूमेंट स्कैन करना: आप iPhone पर सीधे WhatsApp से डॉक्यूमेंट स्कैन करके भेज सकते हैं. अटैचमेंट ट्रे से ‘डॉक्यूमेंट स्कैन करें’ को चुनें और डॉक्यूमेंट को स्कैन, क्रॉप और सेव करने के स्टेप फ़ॉलो करें.

iPhone पर डिफ़ॉल्ट ऐप: iOS को हाल ही वर्शन पर अपडेट करके आप WhatsApp को अपने iPhone पर डिफ़ॉल्ट मैसजिंग और कॉलिंग ऐप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. WhatsApp को डिफ़ॉल्ट ऐप के रूप में सेट करने के लिए, iPhone की 'सेटिंग्ज़' > 'डिफ़ॉल्ट ऐप' पर जाएँ और 'WhatsApp' को चुनें.

कॉल्स

नई कॉल करने, लिंक शेयर करने और अपनी कॉल हिस्ट्री मैनेज करने के लिए खास तौर से बनाया गया टैब

पिंच करके वीडियो कॉल को ज़ूम करना: iPhone इस्तेमाल करने वाले यूज़र, अब वीडियो कॉल के दौरान खुद को या कॉल में शामिल लोगों के वीडियो को बड़ा करके देखने के लिए पिंच करके ज़ूम कर सकते हैं.

चैट से किसी यूज़र को कॉल में शामिल करना: अब आप पहले से चल रही 1:1 कॉल में सीधे चैट थ्रेड से ही किसी को शामिल कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद कॉल आइकन पर टैप करें और 'कॉल में शामिल करें' को चुनें.

बिना किसी रुकावट के वीडियो कॉल का आनंद उठाएँ: हमने अपनी टेक्नोलॉजी को अपडेट किया है, ताकि आप ज़्यादा भरोसेमंद और बढ़िया क्वॉलिटी की वीडियो कॉल कर सकें. हमारा नया राउटिंग सिस्टम बेहतर नेटवर्क से कनेक्ट करता है, जिससे कॉल ड्रॉप होने और वीडियो रुकने की समस्या में कमी आती है. साथ ही, हमारी बैंडविड्थ डिटेक्शन टेक्नोलॉजी से वीडियो तुरंत HD क्वॉलिटी में अपग्रेड हो जाते हैं, ताकि आपको बेहतर अनुभव मिल सके.

अपडेट

इस टैब में स्टेटस और अपडेट दिखते हैं और यह आपकी पर्सनल चैट से अलग होता है

चैनल पर वीडियो नोट्स: चैट की तरह, अब चैनल एडमिन तुरंत शॉर्ट वीडियो (60 सेकंड या उससे कम) रिकॉर्ड कर सकते हैं और अपने फ़ॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकते हैं.

चैनल पर वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट: अगर आप घर से बाहर होने पर वॉइस मैसेज नहीं सुन पाते हैं, तो अब आप चैनल के अपडेट की ट्रांसक्रिप्ट भी पढ़ सकते हैं.

QR कोड: चैनल एडमिन के तौर पर, अब आप यूनीक QR कोड शेयर कर सकते हैं जो सीधे आपके चैनल से लिंक होता है. आप इसे अन्य लोगों के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं और ज़्यादा से ज़्यादा ऑडियंस से जुड़ सकते हैं.

नए फ़ीचर और अपडेट की जानकारी पाने के लिए हमारे साथ बने रहें!

9 अप्रैल, 2025

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)