फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

आपके लिए WhatsApp हमेशा निजी और प्राइवेट रहेगा

दुनियाभर में फैले COVID-19 की वजह से लोग अपने दोस्तों और परिवारजनों से मिल नहीं पा रहे हैं लेकिन उनसे कनेक्टेड रहने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही अपने डॉक्टर, शिक्षक और प्रियजनों से बात करने के लिए भी WhatsApp का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसलिए हम WhatsApp पर आपके सभी मैसेजेस और कॉल्स को अपने आप ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रखते हैं, ताकि आपकी सबसे निजी बातचीत एकदम सुरक्षित रहे.

पिछले साल हमने अपने यूज़र्स को कई बार फ़ॉरवर्ड किए गए मैसेजेस के बारे में बताने की शुरुआत की थी. इन मैसेज पर दो एरो वाला लेबल लगा होता है जिससे पता चलता है कि यह मैसेज आपके करीबी कॉन्टैक्ट ने खुद नहीं बनाया है. ऐसे मैसेजेस WhatsApp पर आम तौर पर भेजे जाने वाले अन्य मैसेजेस की तुलना में कम निजी होते हैं. अब हम मैसेजेस को फ़ॉरवर्ड करने पर लिमिट लगा रहे हैं, ताकि ऐसे मैसेजेस एक बार में एक को ही भेजे जा सकें.

चूँकि यह निजी मैसेजिंग सर्विस है, इसलिए हमने आपकी बातचीत को निजी बनाए रखने के लिए पिछले कई सालों में कई सुधार किए हैं. जैसे कि, हमने अफ़वाहों को फ़ैलने से रोकने के लिए मैसेजेस को फ़ॉरवर्ड करने पर लिमिट लगाई थी. ऐसा करने से विश्वभर में मैसेजेस फ़ॉरवर्ड होने कम हो गए थे. फ़ॉरवर्डेड मैसेजेस में 25% की कमी भी आई थी.

क्या सभी तरह की फ़ॉरवर्डिंग गलत होती है? बिलकुल नहीं. अधिकतर यूज़र्स ज़रूरी जानकारी, मज़ेदार वीडियो, मीम और ज़रूरत की अन्य चीज़ें ही फ़ॉरवर्ड करते हैं. हाल ही कुछ हफ़्तों में, लोगों ने WhatsApp का इस्तेमाल इस महामारी के दौरान काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जन समर्थन जुटाने के लिए भी किया है. हमने यह भी देखा है कि इस दौरान काफ़ी मैसेजेस फ़ॉरवर्ड किए जा रहे हैं और यूज़र्स ने हमें बताया है कि इससे गलत जानकारी फैलने की संभावना भी बढ़ गई है. WhatsApp को निजी बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि ऐसे मैसेजेस का फैलना कम किया जाए.

इस बदलाव के अलावा हम गैर सरकारी संगठनों और सरकारों सहित विश्व स्वास्थ्य संगठन और 20 से ज़्यादा देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि लोगों तक सही और सटीक जानकारी पहुँचाई जा सके. इन भरोसेमंद संस्थाओं ने लोगों को सीधे लाखों करोड़ों मैसेज भेजकर उनसे जानकारी और सलाह माँगी है. हमारी इन कोशिशों के बारे में और संभावित गलत धारणाओं, झूठी जानकारी और अफ़वाहों को फ़ैक्ट-चेकिंग संगठनों के पास सबमिट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, हमारे कोरोना वायरस जानकारी केंद्र पर जाएँ.

हमारा मानना है कि इस समय लोगों को एक दूसरे के साथ प्राइवेट तरीके से जुड़ने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है. दुनिया में फैले इस भयंकर संकट के समय, WhatsApp को सही ढंग से चलाने के लिए हमारी टीम कड़ी मेहनत कर रही है. हमें अपने फ़ीडबैक भेजते रहें और हम WhatsApp पर लोगों की बातचीत और शेयर करने के तरीकों में सुधार लाते रहेंगे.

7 अप्रैल 2020

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)