फ़ीचर
CallingMessagingGroupsChannelsMeta AIStatusSecurityParental controls
PrivacyBlogAppsHelp Centerबिज़नेस के लिए
Log In
Download
डाउनलोड करें
ब्लॉग पर वापस जाएँ
WhatsApp ब्लॉग

Facebook

लगभग पाँच साल पहले हमने WhatsApp की शुरुआत एक बहुत ही सरल मिशन के साथ की थी कि हम एक ऐसा बेहतरीन प्रोडक्ट बनाएँगे, जिसका इस्तेमाल दुनिया का हर इंसान करे. दूसरी कोई चीज़ हमारे लिए इतनी ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं थी.

आज हम Facebook के साथ पार्टनरशिप करने की घोषणा करने जा रहे हैं, जिसके ज़रिए हम अपने इसी सरल से मिशन पर आगे बढ़ेंगे. इससे WhatsApp को आगे बढ़ने और अपना दायरा बढ़ाने की सुविधा मिलेगी, जबकि अपनी टीम के बाकी लोगों के साथ मैं और ब्रायन अब इस कम्युनिकेशन सर्विस को ज़्यादा से ज़्यादा तेज़, किफ़ायती और पर्सनल बनाने के लिए अब ज़्यादा समय दे पाएँगे.

इसका आप पर, मतलब कि हमारे यूज़र्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

WhatsApp अपने फ़ैसले खुद लेगा और पूरी आज़ादी के साथ काम करता रहेगा. आप मामूली फ़ीस चुकाकर इस सर्विस का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं. आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों और आपके पास चाहे जिस भी तरह का स्मार्टफ़ोन हो, आप WhatsApp चलाना जारी रख सकते हैं. और आप अब भी इस बात को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं कि आपके कम्युनिकेशन के बीच कोई भी विज्ञापन नहीं आएगा. जिन मूल सिद्धांतों से हमारी कंपनी, हमारी सोच और हमारे प्रोडक्ट को हमेशा जाना जाएगा, अगर हमें उन सिद्धांतों से समझौता करना पड़ता, तो यकीन मानिए कि इन दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप होती ही नहीं.

दिल से कहूँ, तो ब्रायन और मेरे लिए इससे ज़्यादा गर्व की बात और क्या होगी कि हम ऐसे लोगों की एक छोटी-सी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने पाँच साल से कम समय में एक ऐसी कम्युनिकेशन सर्विस तैयार कर दी, जो अब हर महीने दुनिया भर में 450 मिलियन से ज़्यादा एक्टिव यूज़र्स और हर दिन 320 मिलियन से ज़्यादा एक्टिव यूज़र्स को अपनी सर्विस दे रही है. इन लोगों ने 21वीं सदी के कम्युनिकेशन को एक नई पहचान दी है और इसे पूरी तरह से बदलकर रख दिया है और हम इसके लिए उनके बहुत आभारी हैं.

हमारी टीम का हमेशा से मानना रहा है कि बढ़ती कीमतों और दूरियों के कारण किसी भी व्यक्ति को अपने दोस्तों और करीबी लोगों से संपर्क करने में परेशानी नहीं आनी चाहिए और जब तक यह सुविधा दुनिया के हर व्यक्ति को नहीं मिल जाती, तब तक हमारा काम खत्म नहीं होगा. हम अपने सभी यूज़र्स और हमारी ज़िंदगी से जुड़े ऐसे हर व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिनके कारण यह नया अध्याय शुरू हो पाया है और जो हमारे इस सबसे ख़ास सफ़र में हमारे साथ बने हुए हैं.

19 फ़रवरी, 2014

डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

  • फ़ीचर
  • ब्लॉग
  • सुरक्षा
  • बिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

  • हमारे बारे में जानकारी
  • करियर
  • ब्रांड सेंटर
  • प्राइवेसी

WhatsApp का उपयोग करें

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • टैबलेट
  • WhatsApp वेब

क्या आपको मदद चाहिए?

  • हमसे संपर्क करें
  • हेल्प सेंटर
  • ऐप्स
  • सुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप
  • मराठी
  • हिन्दी
  • বাংলা
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • తెలుగు
  • ಕನ್ನಡ
  • മലയാളം
  • Afrikaans
  • azərbaycan
  • Bahasa Indonesia
  • català
  • čeština
  • dansk
  • Deutsch
  • eesti
  • English
  • español
  • Filipino
  • français
  • Gaeilge
  • hrvatski
  • italiano
  • Kiswahili
  • latviešu
  • lietuvių
  • magyar
  • Melayu
  • Nederlands
  • norsk bokmål
  • o‘zbek
  • polski
  • Português (Brasil)
  • Português (Portugal)
  • română
  • shqip
  • slovenčina
  • slovenščina
  • suomi
  • svenska
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Ελληνικά
  • български
  • қазақ тілі
  • македонски
  • русский
  • српски
  • українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • ไทย
  • 한국어
  • 日本語
  • 简体中文
  • 繁體中文(台灣)
  • 繁體中文(香港)